UPSC Topper Shakti Dubey: प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की अथक मेहनत और समर्पण छिपी हुई है। अपनी इस सफलता पर शक्ति दुबे और उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। शक्ति अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने इस लंबी और कठिन यात्रा में उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करके अपने परिवार के साथ-साथ अपने राज्य का भी नाम रोशन किया है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको उनके सफलता की कहानी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और बीएचयू से की है पढ़ाई
शक्ति दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (BSc) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से साल 2016 में बायो केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था। शिक्षा के दौरान ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने का दृढ़ संकल्प था। इसके बाद वह उन्होंने साल 2018 से शक्ति दुबे पूरी निष्ठा के साथ सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस का चुनाव किया था। इसी विषय के साथ शक्ति दुबे ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यह उनकी 7 वर्षों की अनवरत 'तपस्या' का ही फल है कि आज उन्होंने UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।
इसे भी पढ़ें-Success Story Of Renu Raj: बस कंडक्टर की बेटी पहले थी डॉक्टर फिर बनी IAS, कुछ ऐसी रही रेनू राज कीकहानी
शक्ति दुबे का फैमिली बैकग्राउंड
शक्ति मूलरूप से बलिया जिला के बैरिया तहसील, थाना दोकटी के रामपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता देवेंद्र द्विवेदी डीपीएस व एडीसीपी ट्रैफिक के पेशकर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। शक्ति की जुड़वा बहन प्रगति भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगी हैं। उनका छोटा भाई आशुतोष एमसीए कर रहा है और मां प्रेमा दुबे हैं, जो कि गृहणी हैं। परिवार के सभी सदस्य शक्ति की सफलता से काफी प्रसन्न हैं। शक्ति के पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले वर्ष दो नंबर से सफलता न मिलने के बाद शक्ति थोड़ा परेशान थीं, लेकिन उसने हार नहीं मानी। लगातार तैयारी में लगी रही और आखिरकार सफलता मिल ही गई।
इसे भी पढ़ें-कौन हैं रोशनी नादर? दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनकर रचा इतिहास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों