herzindagi
know ramanjot kaur performs surya namaskar europes highest peak

मिलिए रमनजोत कौर से जिन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर किया सूर्य नमस्कार

आइए जानते हैं रमनजोत कौर के बारे में जिन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर सूर्य नमस्कार कर रचा है इतिहास।
Editorial
Updated:- 2021-10-16, 12:20 IST

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली रमनजोत कैर बचपन से ही कुछ बड़ा करना चाहती थीं। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करना शुरू किया और एक के बाद एक कई पलब्धियों को आज वो अपने नाम कर चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सूर्य नमस्कार करके एक तरह का रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड भारत के साथ-साथ विश्व भर के लिए गौरव वाली बात है।

रमनजोत कौर ने किया सूर्य नमस्कार

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की 25 वर्षीय छात्रा ने पर्वतारोहण अभियान के दौरान यूरोप की सबसे उंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सूर्य नमस्कार करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2 अक्टूबर को अपने एक साथी के साथ इस चोटी पर चढ़ाई की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य नमस्कार, योग के अभ्यास के लिए जाना जाता है।

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए रमनजोत कौर ने कहा कि 'मैं चाहती थी कि यह मेरे लिए यादगार पल हो इसलिए इस चोटी पर कुछ अलग करना था। इसलिए मैंने सूर्य नमस्कार को चुना और सफल भी रही। यह मेरे लिए बिल्कुल एक अलग अनुभव था।'(भारत की पहली महिला उत्खनन इंजीनियर बनीं शिवानी)

इसे भी पढ़ें:ज्योति सुरेखा वेनाम: आर्चरी में गोल्ड अपने नाम कर रचा इतिहास, जानें पूरी खबर

रूस और यूरोप की सबसे ऊंची

ramanjot kaur performs surya namaskar europes highest peak inside

रमनजोत कौर ने किया सूर्य नमस्कार करने के बाद चोटी पर तस्वीर लेने के साथ-साथ भारतीय तिरंगे को फहराया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरोप में मौजूद ये चोटी समुद्र तल से लगभग 18 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर है। माउंट एल्ब्रस रूस और यूरोप की सबसे ऊंची और सबसे प्रमुख चोटी है। ऐसी खबर है कि रमनजोत कौर ने इस चोटी पर सुबह 4:30 में चढ़ाई की थी और अलगे दिन सुबह 7 बजे शिखर पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में 6 महिलाएं शामिल, जानिए कौन हैं ये दिग्गज

पहले भी कर चुकी हैं कई रिकॉर्ड अपने नाम

ramanjot kaur performs surya namaskar europes highest peak inside

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमनजोत कौर इससे पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2019 में अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई की थी। इसके अलावा अन्य कोई पर्वत पर भारतीय तिरंगा लहरा चुकी हैं। अब वो वह सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के लिए एक अभियान की तैयारी कर रही है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta,twitter)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।