herzindagi
forbes list

फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में 6 महिलाएं शामिल, जानिए कौन हैं ये दिग्गज

फोर्ब्स ने अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 100 अमीर लोगों की लिस्ट में 6 भारतीय महिलाएं शामिल हैं।
Editorial
Updated:- 2021-10-08, 09:58 IST

समय के साथ महिलाएं काफी बदल गई हैं, अब वह घर की चार दीवारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि अपने सोच और समझ से दुनिया में अलग पहचान बना रही हैं। अब वो घर संभालने के अलावा कारोबार को भी चलाना बखूबी जानती हैं। भारत में ऐसी कई सशक्त महिलाएं हैं, जो देश को भी संवार रही हैं। हाल ही में फोर्ब्स ने दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की 6 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।

बता दें कि फोर्ब्स इंडिया हर साल भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट तैयार करता है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 14 साल से सबसे अमीर भारतीय हैं, जिन्होंने 2021 में अपनी कुल संपत्ति में लगभग $4 बिलियन (लगभग ₹ 2.99 लाख करोड़) जोड़ा है। वहीं फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत की सबसे महिलाओं में सावित्री जिंदल, विनोद राय गुप्ता, लीना तिवारी, दिव्या गोकुलनाथ, किरण मजूमदार शॉ और मक्किला श्रीनिवासन का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं सबसे अमीर महिलाओं के बारे में -

सावित्री जिंदल

savitri jindal

ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन फोर्ब्स की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। इस अनुसार 71 वर्षीय सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 13 बिलियन डॉलर (लगभग ₹ 9.72 लाख करोड़) से बढ़ोतरी हुई है। इस साल उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर (लगभग ₹ 13.46 लाख करोड़) है। बता दें कि जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में कारोबार करता है।

विनोद राय गुप्ता

vinod rai gupta

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत की सबसे दूसरी सबसे अमीर महिला 76 वर्षीय विनोद राय गुप्ता हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में वह 24वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति दोगुनी होकर 7.6 अरब डॉलर (करीब ₹ 5.68 लाख करोड़) हो गई है। हैवेल्स इंडिया में उनके परिवार का मालिकाना हक है। बता दें कि यह कंपनी इलेक्ट्रिकल से लेकर अप्लायंसेज बनाती है।

इसे भी पढ़ें:परमवीर चक्र: वो महिला जिसने डिजाइन किया भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान

लीना तिवारी

leena tiwari

भारत की सबसे अमीर महिला में तीसरे स्थान पर लीना तिवारी हैं और फोर्ब्स की लिस्ट में वह 43वें स्थान पर हैं। पिछले साल से उनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर से बढ़कर 4.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं। लीना तिवारी फार्मा कंपनी USV इंडिया की चेयरपर्सन हैं। यह कंपनी डायबेटिक और कार्डियोवैस्कुलर ड्रग में स्पेशलाइज्ड है।

दिव्या गोकुलनाथ

divya gokulnath

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार 37वें वर्षीय दिव्या गोकुलनाथ 47वें स्थान पर हैं और इस अनुसार वह भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। एक साल पहले उनकी नेट वर्थ 3.05 अरब डॉलर थी, और अब 2021 में 4.05 अरब डॉलर हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में करीब 1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। दिव्या गोकुलनाथ बायजूज की को-फाउंडर हैं। बता दें कि महामारी के बाद स्कूल और इंस्टीट्यूशन और अन्य शिक्षा संस्थान ऑनलाइन हो गए थे, ऐसे में बायजुज जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ें।

किरण मजूमदार शॉ

kiran mazumdar

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, फोर्ब्स की लिस्ट में वो 53वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति पिछले साल के 4.6 अरब डॉलर से घटकर 3.9 अरब डॉलर हो गए हैं। भारत में रेवेन्यू के हिसाब से वे भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं।

इसे भी पढ़ें:वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं अंशु मलिक

मल्लिका श्रीनिवासन

mallika shrinavan

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं मल्लिका श्रीनिवासन। फोर्ब्स की लिस्ट में वो 73वें स्थान पर हैं। इस हिसाब से वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। मल्लिका की कुल संपत्ति 2.89 अरब डॉलर है। बता दें कि ट्रैक्टर्स एंड फार्म इंडिया लिमिटेड की शुरुआत साल 1960 में हुई थी।

उम्मीद है कि आपको भारत की अमीर महिलाओं से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।