महिलाएं अगर चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं। सरकार बनाने से लेकर बड़ा बिजनेस चलाने तक महिलाओं ने बहुत सी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठाई हैं और उन्हें बखूबी निभाया भी है। जब बात महिलाओं की हो ही रही है तो हम देश की उन महिलाओं के बारे में बताते हैं जो बिजनेस के मामले में अंबानी से कम नहीं हैं। ये हैं देश की सबसे अमीर महिलाएं।
हाल ही में Kotak Wealth Hurun - Leading Wealthy Women की लिस्ट रिलीज हुई है। इस लिस्ट में 100 महिलाओं का नाम है जिनमें से 8 पद्मश्री विनर्स हैं, 31 सेल्फ मेड महिलाएं हैं, 6 प्रोफेशनल्स हैं और 25 बिजनेसवुमन। ये लिस्ट हमें बताती है कि देश की सबसे अमीर महिलाएं कौन सी हैं। हालांकि, आश्चर्यजनक तौर पर इस लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम नहीं हैं जो लंबे समय से देश की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। चलिए आज बात करते हैं टॉप 20 महिलाओं की।
1. रौशनी नाडर मल्होत्रा
काम- HCL टेक्नोलॉजीस की चेयर पर्सन
उम्र- 38 साल
नेट वर्थ- 54,850 करोड़ रुपए
एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर की एकलौती संतान रौशनी 2019 में फोर्ब्स की टॉप 100 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में 54वें स्थान पर रह चुकी हैं। वो पहली भारतीय महिला हैं जो एक लिस्टेड IT कंपनी चला रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए क्या है इनका नेट वर्थ
2. किरण मजुमदार शॉ
काम- बायोक्वॉइन की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर
उम्र- 67 साल
नेट वर्थ- 36,600 करोड़ रुपए
किरण मजुमदार शॉ एक सेल्फ मेड महिला हैं जो बेंगलुरु स्थित बायोक्वॉइन लिमिडेट की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। किरण ने IIM बेंगलुरु से पढ़ाई भी की है और वो पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित भी हैं।
3. लीना गांधी तिवारी
काम- USV की चेयरपर्सन
उम्र- कोई स्पेसिफिक रिकॉर्ड नहीं
नेट वर्थ- 21,340 करोड़ रुपए
लीना गांधी तिवारी एक बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ एक ऑथर भी हैं। वो मल्टीनेशनल फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी यूएसवी की चेयरपर्सन हैं। इस कंपनी को उनके दादाजी विठ्ठल बालकृष्ण गांधी ने 1961 में शुरू किया था।
4. नीलिमा मोटापत्री
काम- Divi's लैबोरेटोरीज की डायरेक्टर
उम्र- 37
नेट वर्थ- 18,620 करोड़ रुपए
नीलिमा मोटापत्री डीवीज लैबोरेटोरीज की डायरेक्टर होने के साथ-साथ 10 अन्य कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। उन्होंने ग्लासगो यूनिवर्सिटी से गिताम इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से ग्रैजुएशन की है।
5. राधा वेम्बू
काम- जोहो कॉर्पोरेशन की स्टेकहोल्डर
उम्र- 48
नेट वर्थ- 11,590 करोड़ रुपए
राधा वेम्बू जोहो कॉर्पोरेशन की सबसे बड़ी शेयर होल्डर हैं। ये एक भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है। वेंबू ने आईआईटी मद्रास से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।
6. जयश्री उलाल
काम- एरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ
उम्र- 59 साल
नेट वर्थ- 10,220 करोड़ रुपए
जयश्री एक अमेरिकल अरबपति बिजनेसवुमन हैं। वो Arista नेवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ हैं। ये कंपनी क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी है जो खासतौर पर ईथरनेट नेटवर्किंग डेटा पर काम करती है।
7. रेनु मुंजाल
काम- हीरो फिनकॉर्प की मैनेजिंग डायरेक्टर
उम्र- कोई स्पेसिफिक रिकॉर्ड नहीं
नेट वर्थ- 8,690 करोजड रुपए
हीरो फिनकॉर्प के अलावा रेनु ईजी बिल्स की डायरेक्टर के पद पर भी हैं। वो महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी करती हैं।
8. मल्लिका चिरायू अमिन
काम- Alembic Ltd की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, सीईओ और एमडी
उम्र- 64
नेट वर्थ- 7,570 रुपए
मल्लिका एक साथ कई बिजनेस संभालती हैं और वो सिएरा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं। इसी के साथ, आवरण टेक्सटाइल्स लिमिटेड, शेर्नो लिमिटेड और सिएरा हेल्थकेयर लिमिटेड भी उनके हिस्से में है।
9. अनु आगा और महर पदम्जी
काम- थर्मैक्स की पूर्व चेयरपर्सन अनु आगा और मेहर पद्मजी थर्मैक्स की मौजूदा चेयरपर्सन हैं
उम्र- अनु आगा (78), महर पद्मजी (54)
कम्बाइन नेटवर्थ- 5,850 करोड़ रुपए
ये मां बेटी की जोड़ी एनर्जी और एनवायरमेंट इंजीनियरिंग बिजनेस थर्मैक्स को 1996 से संभालती आ रही है। ये दोनों ही सोशल वर्क के मामले में भी काफी आगे रही हैं।
10. फाल्गुनी नायर
काम- नायका की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर
उम्र-55 साल
नेटवर्थ- 5,410 करोड़ रुपए
फाल्गुनी नायर ने 2012 में नायका की शुरुआत की थी और वो अभी इतनी आगे बढ़ चुकी हैं। वो सेल्फ मेड महिला हैं जिन्होंने ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत को समझा और उसे बिजनेस बना लिया।
11. नीरजा सेठी
काम- Syntel की कोफाउंडर
उम्र- 65 साल
नेटवर्थ- 5,320 करोड़ रुपए
नीरजा सेठी ने अपने पति के साथ मिलकर सिन्टेल की शुरुआत की थी। ये एक आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म है जिसे 2018 में फ्रेंच आईटी फर्म एटोस एसई ने खरीद लिया था।
12. इंदिरा नूई
काम- पेप्सिको की पूर्व सीईओ और चेयरमैन
उम्र- 65 साल
नेटवर्थ- 4,720 करोड़ रुपए
इंदिरा नूई का नाम हर साल दुनिया की टॉप 100 पावरफुल महिलाओं में आता है। वो भारतीय-अमेरिकी मूल की हैं और वो पेप्सिको की पू्र्व सीईओ और चेयरमैन रह चुकी हैं। इंदिरा ने अपनी मां के साथ समय बिताने के लिए बिजनेस को अल्विदा कह दिया था।
13. फराह मलिक भांजी
काम- मेट्रो ब्रांड्स की सीईओ
उम्र- कोई स्पेसिफिक रिकॉर्ड नहीं
नेट वर्थ- 4,650
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से पढ़ाई करने वाली फराह ने अपने दादाजी की शुरू की गई कंपनी मेट्रो शूज को संभालने का काम किया। वो अपने ब्रांड की रिसर्च, कॉन्सेप्ट, मार्केटिंग से लेकर रीटेलिंग तक सभी कामों में हिस्सेदारी रखती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मुकेश अंबानी हर 1 घंटे में कमाते हैं 7 करोड़ रुपए, जानिए अंबानी परिवार के बारे में कुछ अनोखे FACTS
14. मल्लिका श्रीनिवासन
काम- ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट्स लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर
उम्र- 61 साल
नेट वर्थ- 4,460 करोड़ रुपए
मल्लिका श्रीनिवासन Tractors and Farm Equipment Limited (TAFE) को संभालती हैं और वो इसके साथ-साथ यूएसआईबीसी (USIBC), बोर्ड ऑफ AGCO कॉर्पोरेशन-यूनाइटेड स्टेट्स और टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड का हिस्सा भी हैं।
15. महिमा डाल्टा
काम- वैक्सीन्स एंड ब्रांडेड फॉर्म्यूलेशन्स की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ
उम्र- 43 साल
नेट वर्थ- 4,100 करोड़ रुपए
2013 से ही महिमा Biological E. Limited की मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। वो 1998 से फार्मा की फील्ड से जुड़ी हुई हैं और Global Alliance for Vaccines and Immunization (GAVI) का हिस्सा भी हैं।
16. विनिता डी गुप्ता
काम- लुपिन लिमिटेड की सीईओ
उम्र- 52 साल
नेट वर्थ- 3,950 रुपए
विनिता डी गुप्ता ने 1993 में लूपिन लिमिटेड ज्वाइन की थी और 2013 में उन्हें सीईओ का पद मिल गया। मेन कंपनी के अलावा वो कई सब्सीडरी कंपनियों को भी मैनेज करती हैं।
17. दिव्या गोकुलनाथ
काम- Byju's एप की सह-संस्थापक
उम्र- 32 साल
नेट वर्थ- 3,490 करोड़ रुपए
दिव्या गोकुलनाथ लर्निंग एप Byju's की सह-संस्थापक हैं और इसके साथ ही वो एक टीचर भी हैं। दिव्या के पति Byju इस एप के संस्थापक हैं।
18. अंजली सिंह
काम- गैब्रिएल इंडिया और आनंद ग्रुप की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन
उम्र- 39 साल
नेट वर्थ- 3,450 रुपए
ऑटोमोटिव इंडस्ट्री आनंद ग्रुप की चेयरपर्सन हैं अंजली सिंह। अंजली ने इस ग्रुप को ग्लोबल बनाने और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में काफी मेहनत की है।
19. वंदना लाल
काम- डॉक्टर लाल पैथलैब्स की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर
उम्र- 70साल
नेट वर्थ- 3,370 करोड़ रुपए
अपने पति एस के लाल के साथ वंदना भी डॉक्टर लाल पैथलैब्स का कार्यभार संभालती हैं। ये कंपनी लंबे समय से हेल्थकेयर सेक्टर और डायग्नोस्टिक्स की फील्ड में काम कर रही है।
20. अमीरा शाह
काम- मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की मैनेजिंग डायरेक्टर
उम्र- 41 साल
नेट वर्थ-3,120 करोड़ रुपए
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड भी एक पैथोलॉजी लैब है जिसका भारत में काफी अच्छा कस्टमरबेस है। ये साउथ एशिया और अफ्रीका में भी फैली हुई है। अमीरा मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के फाउंडर सुशील शाह की बेटी हैं।
Recommended Video
ये सभी महिलाएं अपने आप में इंस्पिरेशन हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों