कहते हैं जब आप किसी चीज के लिए मन लगाकर काम करें, तो वह आपको हासिल हो जाती है। ऐसा ही कुछ आयरिस वत्राना ने सोचा था। उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं और अब अपने सपने को जी रही हैं।
आयरिस ने एक इंजीनियर, एमबीए, ग्लोबल स्कॉलर, एचआर लीडर, मां इन्फ्लुएंसर, स्पीकर के रोल निभाने के बाग योग गुरु की कमान संभाली है। यह आयरिस वत्राना की विस्मयकारी कहानी है। उनकी यात्रा दिखाती है कि कैसे कोई अपने कई जुनून को एक साथ जी सकता है और हर भूमिका में बेस्ट कर सकता है।
इस लेख में चलिए आयरिस की कहानी को विस्तार से जानें। जानें कि कैसे उन्होंने अपना सक्सेसफुल करियर चुनने के बाद अपने पैशन को पाने की जद्दोजहद की और उसे हासिल किया।
भारत में पली-बढ़ी आयरिस ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर एमबीए किया और फ्रांस से इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स करके अपनी शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गईं। एक स्टेबल करियर पाने के बाद उन्होंने 25 साल की उम्र में शादी कर ली थी और फिर 2018 में वह मां की भूमिका निभा रही थीं। इसी के बाद शुरू हुई उनके योग गुरु बनने की यात्रा।
साल 2019 में सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद उनकी दिलचस्पी योग के प्रति बढ़ने लगी। ऋषिकेश के योग अमृतम से उन्होंने अपना पहला योग टीचर सर्टिफिकेट पूरा किया। उन्होंने अपने कॉर्पोरेट करियर के साथ-साथ अपने अभ्यास को जारी रखा। सुबह वह बोर्डरूम मीटिंग को लीड करती थीं, तो शाम को योगा मैट पर अभ्यास करतीं और सीखती थीं। इतना ही नहीं, अपने जज्बे से उन्होंने एरियल योग टीचर (250 घंटे), एरियल पिलाटेस टीचर (200 घंटे) और रीस्टोरेटिव एरियल योग ट्रेनर (80 घंटे) के रूप में सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें: बिजनेस की दुनिया में बनाई अलग पहचान, जानिए प्रेरणा सिंगला की सफलता की दिलचस्प कहानी
डिजिटल की दुनिया में आयरिस का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने पैशन से और आपनी टीचिंग्स के जरिए कई लोगों को प्रभवित भी किया। आयरिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग दस लाख फॉलोअर्स का नेतृत्व कर रही हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह योग, माइंडफुलनेस और सेल्फ-लव सिखाती हैं। उनका लक्ष्य है कि वे यह प्रोग्राम उन महिलाओं तक पहुंचा सके जो परिवार और काम के बीच में स्ट्रगल कर रही हैं। आयरिस TEDx और Josh Talks स्पीकर हैं। उन्होंने कई लोगों को अपनी जर्नी से रूबरू कराया और उन्हें प्रभावित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने FICCI और People Matters द्वारा आयोजित पैनल्स को लीड किया और प्राचीन योगिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच संतुलन के बारे में चर्चा की।
View this post on Instagram
इतनी सारी उपलब्धियों के बाद भी आयरिस ग्राउंडेड हैं। उन्होंने लाइफ के हर फेज पर सफलता प्राप्त की, लेकिन उनके लिए गर्व के क्षणों में 2024 बहुत मायने रखता है। इस साल उन्हें श्रीनगर में 'प्रधानमंत्री के साथ योग' कार्यक्रम के दौरान एक सेशन का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह मानती हैं कि यह उनकी योग यात्रा में एक मील का पत्थर था। जब टाटा प्ले फिटनेस पर उनका शो 'Yoga for Self Love' आया, तो इससे एक गुरु के रूप में उनकी जगह और मजबूत हुई।
40 साल की उम्र में भी वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। आयरिस मानती हैं कि एक महिला को अपने पैशन को फॉलो करने के लिए किसी एक हिस्से को त्यागने की जरूरत नहीं है। अगर आपमें जज्बा और आत्मविश्वास होगा, तो आप अपने सभी सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं। उन्हें गर्व है कि उन्होंने खुद का कोई एक वर्जन नहीं चुना, बल्कि सभी वर्जन्स को एक साथ जिया। वह चाहती हैं और आशा करती हैं कि उनकी तरह और महिलाएं भी वो कर सकें, जो वे करना चाहती हैं।
आयरिस वत्राना की कहानी वाकई इंस्पायरिंग है। हमें उम्मीद है कि उनकी जर्नी बाकी महिलाओं को भी प्रेरित करेगी। आपको आयरिस की कहानी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: https://www.instagram.com/iris.yog/
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।