Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:58 PM IST
aaj ka meen rashifal 10 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 10 January 2026: गुरु का आशीर्वाद और शनि का अनुशासन दिलाएगा स्थिरता, जानें मीन राशि का दैनिक राशिफल

मीन राशि की महिलाओं के लिए आज आत्ममंथन का दिन है। गुरु की कृपा और शनि का प्रभाव आपको हकीकत से जोड़ेगा। भावनाओं और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। आध्यात्मिक सोच आज आपको मानसिक शांति देगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 08:20 IST

Pisces Horoscope Today, 10  January 2026:  10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए  आत्ममंथन और आध्यात्मिक संतुलन  का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति   हैं, जो ज्ञान, विस्तार और आध्यात्मिकता के कारक हैं। वहीं, आज का दिन शनि देव का है, जो वास्तविकता, सीमा और कर्म के कारक हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपका मन तो उड़ना चाहता है, लेकिन परिस्थितियां आपको बांध रही हैं। यह बुरा नहीं है, बल्कि आपके हित में है। मीन राशि की महिलाएं अक्सर अपनी ही दुनिया  में खोई रहती हैं, जिससे कई बार व्यावहारिक नुकसान हो जाता है। आज शनि देव आपको सपनों की दुनिया से निकालकर हकीकत का सामना करवाएंगे।  आज आपकी इंटुइशन पावर बहुत प्रबल रहेगी  आपको पहले ही आभास हो जाएगा कि क्या सही है और क्या गलत।

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में मीन राशि की महिलाएं निस्वार्थ प्रेम करने वाली होती हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में शांति रहेगी, लेकिन उत्साह की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। शनि के प्रभाव से आपके पति थोड़े व्यस्त या तनाव में रह सकते हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज थोड़े उदास मूड में हो सकती हैं। पुराना प्यार या अतीत की यादें आज आपको घेर सकती हैं। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए ठीक  नहीं है, थोड़ा इंतज़ार करना बेहतर होगा। अगर आप रिलेशन में हैं, तो आज अपने सैक्रिफाइस  की भावना को काम करें , रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होना जरूरी है। अगर आप ही सब कुछ कर रही हैं, तो आज रुककर सोचने का समय है।
उपाय: आज अपने नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डालें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन  डिसिप्लिन  का है। अगर आप लेखन, कला, संगीत, नर्सिंग, काउंसलिंग या एजुकेशन के  क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए वरदान है। आपकी करुणा और धैर्य आज लोगों का दिल जीत लेगी। शनि के प्रभाव से आज काम की गति धीमी हो सकती है फाइलें अटक सकती हैं या अप्रूवल मिलने में देरी हो सकती है।  बिज़नेस में आज सावधानी बरतने का दिन है। अगर आप लिक्विड  आइटम्स, कॉस्मेटिक्स या इम्पोर्ट -एक्सपोर्ट  का काम करती हैं, तो आज स्टॉक चेक करें।
उपाय: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से मीन राशि की महिलाएं पैसे को पकड़कर रखना नहीं जानतीं, वे दिल से खर्च करती हैं। किसी बड़े धन लाभ की उम्मीद न करें। पैसा धीरे-धीरे आएगा। अगर आप फ्रीलांस काम करती हैं, तो आज काम ज्यादा और दाम कम वाली स्थिति बन सकती है, लेकिन इसे फ्यूचर  इंवेस्टमेंट्स के तौर पर देखें।: आज आपका मन धार्मिक कार्यों या किसी जरूरतमंद की मदद करने में खर्च करने का करेगा।  अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करके दान न करें। आज ऑनलाइन शॉपिंग के प्रभाव में आकर फिजूलखर्ची करने से बचें।  आज पैसा उधार देना मतलब पैसा खोना है।
उपाय: आज किसी मंदिर में या गरीब व्यक्ति को पीले फल  और कुछ सिक्के दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में मीन राशि का संबंध में आज आपको अपने पैरों का खास ख्याल रखना होगा। एड़ियों में दर्द, सूजन या तलवों में जलन की शिकायत हो सकती है। अगर आप डायबिटीज हैं, तो पैरों में छोटी सी चोट को भी नजरअंदाज न करें। शनि के प्रभाव से  कोल्ड फीट की समस्या हो सकती है, इसलिए मोजे पहनकर रखें। इसके अलावा, शरीर में पानी जमा होने  की समस्या भी हो सकती है, नमक का सेवन कम करें। थोड़ी घबराहट हो सकती है। मेडिटेशन और प्राणायाम आज आपके लिए सबसे अच्छी दवा है। आज गर्म सूप, हर्बल टी और हल्का भोजन लें। बासी खाना, आइसक्रीम या बहुत ठंडी चीजों से परहेज करें, क्योंकि कफ  की समस्या हो सकती है।
उपाय: आज शाम को घर के ईशान कोण  में घी का दीपक जलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;