"ऐसी धाकड़ है..धाकड़ है...ऐसी धाकड़ है।" दंगल फिल्म के इस गाने के लिरिक्स सुनकर एक अलग ही एनर्जी मिलती है। धाकड़ गाने को सुन हमारे मस्तिष्क में दंगल फिल्म के साथ-साथ कई और मजबूत किरदारों की भी स्मृति आ जाती है। लेकिन आज हम किसी फिल्म नहीं बल्कि ऐसी कहानी बताने वाले हैं जिसे सुन आप 'वाह' जरूर बोलेंगे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अंजू तंवर की। उन्होंने 21 साल की उम्र में सरपंच बनकर एक अलग पहचान हासिल कर ली है। इन दिनों सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर उनकी वाहवाही हो रही है। चलिए जानते हैं आखिर हैं अंजू तंवर और वो कहा की सरपंच बनी हैं।
कौन हैं अंजू तंवर?
- अंजू तंवर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने जिले की सबसे छोटी सरपंच बनकर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। यही कारण है कि उनकी कहानी से बहुत से लोग इंस्पिरेशन ले रहे हैं।
- खास बात यह है कि इससे पहले अंजू के परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं हैं। बावजूद इसके उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ने का फैसला लिया और जीत भी हासिल की। परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों को भी अंजू से पूरी उम्मीद है। अंजू गांव के बच्चों की शिक्षा को बेहतर करने जैसे कई कार्यों पर जोर देंगी। अंज मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं और उनके पिता भी डॉक्टर हैं।
- अंजू तंवर हरियाणा की सबसे छोटी उम्र कीसरपंच बन गई हैं।
अंजू को मिले कितने वोट?
अंजू को कुल 1300 वोट मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंदी को सिर्फ 1052 वोट मिले थे। गांव वालों का प्यार देख अंजू को बहुत खुशी मिली। बदले में उन्होंने भी गांव वालों को विश्वास पर उतरने का वादा किया है। (जम्मू की पहली महिला ई-रिक्शा चालक बनीं सीमा देवी)
अंजू शर्मा किन-किन कामों पर जोर देंगी
अंजू ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि गांव में पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए काम करने की जरूरत है इसलिए मैं पढ़ाई और सेंटर बनवाने पर जोर दूंगी। इसके साथ-साथ उन्होंने गांव की सड़कों को भी बेहतर बनाने का विषय रखा।
इसे भी पढ़ेंःHZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा
तो ये थी अंजू शर्मा से जुड़ी सारी जानकारी। आपको अंजू शर्मा के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Youtube(Image Grab)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों