herzindagi
Kumudini yagi and Riti Singh are deployed on the indian navy warship news

नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार तैनात होंगी दो भारतीय नौसेना महिला अधिकारी

भारतीय नौसेना सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह को पहली बार नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात करने जा रहा है। 
Editorial
Updated:- 2020-09-21, 19:28 IST

अक्सर हम में से अधिकांश एक निश्चित लक्ष्य से परे नहीं नहीं सोचते हैं, शायद इसलिए ज्यादातर लोग अपने पूरे जीवन में सामान्य बने रहते हैं, लेकिन कुछ लोग अलग करते हैं और वो एक मिसाल बन जाते हैं। भारतीय नौसेना के सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह इसी मिसाल की एक नई कहानी हैं। आज हम आपको इन नौसेना महिला अफसरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस के रूप में देश में पहली बार नौसेना में किसी महिला अधिकारी को तैनात किया जायेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह भारतीय नौसेना से पहली बार इन दो महिला ऑफिसर्स को वॉर शिप पर तैनात किया जायेगा। इन दोनों महिला अफसरों को एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स और हवाई युद्ध के दौरान सुरक्षा को अपनाने के लिए कई ट्रेनिंग दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मिलिए संजू रानी वर्मा से जिन्होंने शादी के दबाव में 7 साल पहले घर छोड़ा था, अब बनने जा रही हैं UP PCS अधिकारी

Kumudini yagi and Riti Singh indian navy warship inside

इन दोनों नौसेना महिला अधिकारी के बारे में कहा जा रहा है कि नौसेना ने इस काम के लिए 17 ऑफिसर्स में से इन दो महिला अधिकारी को चुना। 21 सितंबर को ही आयोजित एक समारोह में "ऑब्जर्वर" (एयरबोर्न टैक्टिस) नौसेना की तरफ से इन्हें सम्मानित भी किया गया।(पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर एम वीरलक्ष्मी)

 

समारोह में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल ऐंटनी जॉर्ज इन महिला ऑफिसर्स को अवार्ड प्रदान किया। सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ही दोनों अधिकारी  नए एमएच- 60 आर हेलीकॉप्टरों में उड़ान भरेंगी। (UPSC Results:टॉप 10 में तीन लड़कियों ने बनाई जगह)

Kumudini yagi and Riti Singh are deployed on the indian navy warship inside

ये भी कहा जा रहा है कि भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसा कहा जा रहा था कि नौसेना में महिलाओं के लिए सुविधा नहीं होने के चलते अब तक इन्हें शामिल नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे ये सोच बदल रही है और सेना के हर फिल्ड में महिला अधिकारी को तैनात किया जा रहा है। (चायवाले की बेटी बन गई IAF पायलट)

 

इसे भी पढ़ें: ‘वायर वुमन’, देखते ही देखते पोल पर चढ़ ठीक कर देती हैं बिजली की तार

खबर के आते ही सोशल मीडिया पर सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह ट्रेंड करने लगी है।  इन दोनों महिला अधिकारी को आम लोगों ने खुल के बधाई दी है। किसी ने कमेंट किया 'ग्रेट गर्ल्स, ब्रावो', तो किसी ने 'ग्रेट वुमेन ऑफ इंडियन' कमेंट्स किया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(twitter,@airnewsalerts)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।