HZ WomenPreneur Awards 2025 Winner: बिजनेस वुमेन रितिका गर्ग ने इस तरह बनाई अपनी पहचान, जानें इनकी सक्सेस स्टोरी

जब भी हम सपने को पूरा करने के लिए जुनून की बात करते हैं, तो हमारे जहन में एक ही सवाल आता है कि आखिर कौन करेगा सपोर्ट। लेकिन रितिका गर्ग अपने सपनों को साकार भी किया और महिलाओं के लिए एक उदाहरण सेट किया कि चाहों तो सब हासिल किया जा सकता है।
image

सपनो के पीछे दौड़ते रहो, चाहे कितनी भी रुकावटें हों, मंजिल मिलेगी नई राहों के साथ.. इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ते चलो। ऐसी कविताएं हम सभी ने सुनी होंगी। लेकिन रितिका गर्ग ने इसी राह को अपने लिए आसान बनाया। रितिका गर्ग जो की एवांस पीआर की फाउंडर और सीईओ हैं। कम उम्र में एक कंपनी को शुरू करना काबिले तारीफ है। उनकी इस काबिलियत को सम्मानित किया हर जिंदगी ने। हर जिंदगी की तरफ से उन्हें वुमेन प्रेन्योर अवॉर्ड्स 2025 में यंग वूमेन प्रेन्योर अवार्ड से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं बल्कि उनसे जुड़ी चीजों को वहां मौजूद लोगों के सामने साझा किया। आइए, जानते हैं उनके इस खास सफर के बारे में।

रितिका गर्ग की प्रारंभिक शिक्षा

Ritika garg (2)

रितिका गर्ग उत्तर प्रदेख के मुजफ्फरनगर शहर से आती हैं। वहीं पर उनका परिवार रहता है। इसलिए उनकी शुरुआती शिक्षा वहीं से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

रितिका गर्ग ने ऐसे की करियर की शुरुआत

करियर की पहली शुरुआत के लिए हर कोई एक्साइडेट रहता है। रितिका भी अपनी पहली जॉब के लिए खुश थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ओगिल्वी से की थी और फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, फ्रैक्टल एनालिटिक्स में काम किया। लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद यहां से नौकरी छोड़ दी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कुछ नया और अच्छा सीखना था। इसलिए उन्होंने एक बुटीक एजेंसियों में शामिल होने का निर्णय लिया। अपने एमबीए के दौरान उन्होंने ओयो और अन्य हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के साथ पीआर में फ्रीलांसिंग भी की थी। लेकिन उन्हें खुद का कुछ काम शुरु करना था।

इसे भी पढ़ें: HZ WomenPreneur Awards 2025 Winner: एक साइकोलॉजिस्ट जो AI की मदद से कई बच्चों और एजुकेटर्स का कर रही हैं समर्थन, जानें अपर्णा सिंघल की इंस्पायरिंग स्टोरी

ऐसे हुई एवांस पीआर कंपनी की शुरुआत

View this post on Instagram

A post shared by Avance PR (@avance.pr)

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे अंदर भी चाह होती है कि अपना काम होगा तो अच्छे से काम कर पाएंगे। साथ ही, अपने परिवार को भी समय दे पाएंगे। इसी इच्छा से रितिका ने भी नौकरी को छोड़ अपने खुद के बिजनेस को शुरू करने का मन बनाया। उनके दिमाग में ये विचार कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आया। उन्हें ऐसा लगा की अब मुझे अपना खुद का काम शुरू करना चाहिए। इसलिए उन्होंने ओगिल्वी कंपनी को ज्वाइन किया। वहीं से उन्हें पब्लिक रिलेशंस में रुचि आई।

इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत की। लेकिन खुद का काम शुरू करना इतना आसान नहीं होता है। इसमें भी उनके सामने कई सारे चैलेंजिस आए। जैसे लोगों को विश्वास दिलाना। नए क्लाइंट बनाना। साथ ही, काम को ग्रोथ देना। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। साथ ही, उनकी इंवेस्टमेंट को भी लगाया। इसी मेहनत और लगन ने अपना रंग दिखाया। उनकी कंपनी ने अच्छी ग्रोथ भी हासिल की। साथ ही, लोगों का विश्वास भी जीता। इसके बाद उन्होंने अपनी एक टीम को रेडी किया।

Avance PR बाकी पीआर एजेंसियों से क्यों अलग है

ritiakk

Avance PR अपनी कस्टमाइज्ड अप्रोच और पोर्टफोलियो के कारण अलग है। कई एजेंसियों की तरह हम एक ही टारगेट बनाते हैं, ताकि किसी को भी कोई जरुरत हो तो हम मदद कर सके। यहां पर पूरी टीम इसी तरह से काम करती है। ये स्टार्टअप्स से लेकर स्थापित कंपनियों तक, जो हमें विभिन्न ग्राहक की जरूरतों के अनुसार उनके लिए नए तरीकों को तैयार करती है। इसी वजह से हर कोई इस कंपनी के साथ जुड़ा रहता है। एवांस की टीम की बात करें तो यहां पर 12 लोग काम करते हैं जो कम से कम 100 से ज्यादा ग्राहकों पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने Stovekraft, 3CIT लिमिटेड के साथ काम किया है। इसी सफलता को देखते हुए इन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

इसे भी पढ़ें: Ishita Misra Success Story: जब जुनून बना पहचान, जानें इशिता मिश्रा की सफलता की कहानी

रितिका गर्ग का कहना है कि वो खुश हैं कि अपना बिजनेस शुरू करके वो अपने सपने को पूरा कर पाईं हैं। साथ ही, उन्हें अच्छा लगता है कि वो अपने साथ और भी महिलाओं को इसके लिए प्रेरित करती हैं। यही बदलाव को इस समाज में देखना चाहती हैं। HerZindagi जैसे महिला-नेतृत्व वाले प्लेटफॉर्म हमें इस बात को हमेशा याद दिलाते हैं कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। बस जरूरी है अपने ऊपर विश्वास की। भरोसा होगा तो राहें अपने आप आसान हो जाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

इवेंट से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Intagram/ Avance Pr, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP