
बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। इसके पिछले चार सीजन ऑडियंस को काफी पसंद आए हैं और अब 'शार्क टैंक इंडिया' के 5वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ये एक ऐसा शो है, जिसमें यंग एंटरप्रेन्योर आकर अपने बिजनेस की पिच सुनाते हैं और शार्क्स से फंड्स की डिमांड करते हैं। पिछले चार सीजन में कई अलग-अलग शार्क्स इस सीजन का हिस्सा बन चुके हैं और इस बार भी कई नए चेहरे शार्क्स के तौर पर नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक JetSetGo की फाउंडर कनिका टेकरीवाल हैं। वो पहली बार इस मंच पर शार्क के तौर पर दिखाई दी हैं। उनकी कहानी काफी प्रेरणादायक हैं। कनिका कौन हैं और कैसे कैंसर से लड़ाई लड़कर आज 420 करोड़ रुपये की मालकिन बनीं, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के 5वें सीजन में 6 नए शार्क शामिल होने वाले हैं। इनमें से एक कनिका टेकरीवाल हैं, जो अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है। उन्होंने कम उम्र में बड़ी मुश्किलों का सामना किया और अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर एक बड़ा बिजनेस खड़ा किया। कनिका एविएशन कंपनी जेटसेटगो (JetSetGo) की फाउंडर हैं। ये इंडिया की पहली प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर चार्टर सर्विस कंपनी है। 22 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर से लड़ाई लड़ी और आज वो न केवल एक बिजनेसवुमेन हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। कनिका की कंपनी में 9 प्राइवेट देट और दो हेलीकॉप्टर हैं, जिन्हें वो किराये पर देती हैं। उनकी कंपनी अब तक 1 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा दे चुकी है।
यह भी पढ़ें- प्रतिका रावल कौन हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इनकी एडिटेड तस्वीरें, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा
View this post on Instagram
कनिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें शुरुआत में फंड रेज करने में काफी मुश्किल हुई। उनकी उम्र उस वक्त 21 साल की थी और ज्यादाकर निवेशकों ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था। उन्होंने केवल 5600 रुपये के निवेश से कंपनी शुरू की थी और आज वो 420 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
कनिका टेकरीवाल की कहानी बेशक प्रेरणा देती है और हमें सिखाती है कि मेहनत और हिम्मत की बदौलत सपने सच होते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Kanika Tekriwal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।