herzindagi
image

प्रतिका रावल कौन हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इनकी एडिटेड तस्वीरें, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा

Pratika Rawal Viral Photos: भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी कुछ एडिटेड फोटोज सोशल मीडिया पर जेसी से वायरल हो रही हैं। AI की मदद से एडिट की गई इन फोटोज को लेकर प्रतिका ने गुस्सा जाहिर किया है। प्रतिका कौन हैं और यह पूरा मामला क्या है, चलिए आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 17:18 IST

AI के जमाने में जहां काफी चीजें बहुत आसान हो गई हैं, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी बहुत हो रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की एडिटेड फोटोज या वीडियोज वायरल होने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल संग भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी कुछ एडिटेड फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इसे लेकर उन्होंने साफ शब्दों में आवाज भी उठाई है। प्रतिका रावल कौन हैं और यह पूरा मामला क्या है, चलिए आपको बताते हैं।

प्रतिका रावल कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pratika Rawal (@pratrawal)

प्रतिका रावल एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उनकी एडिटेड फोटोज कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रतिका की उम्र 25 साल है और पिछले साल हुए ओडीआई वर्ल्डकप में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थीं। चोट की वजह से वो सेमीफाइनल और फाइनल मैच नहीं खेल पाई थीं और उनकी जगह शेफाली वर्मा ने ली थीं। वो दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और उन्होंने दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उनके पिता प्रदीप रावल भी गेंदबाज रह चुके हैं। वो मनोविज्ञान की छात्रा भी हैं। उन्हें क्रिकेट साइंटिस्ट भी कहा जाता है। वो व्हीलचेयर पर बैठकर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थीं। प्रतिका का जन्म 1 सितंबर, 2000 को दिल्ली में हुआ था। वो भारत के लिए 24 वनडे मैचों में 1110 रन बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- जेमिमा रोड्रिग्स से लेकर स्मृति मंधाना तक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर्स के बारे में क्या आपको पता हैं ये 10 बातें

अपनी एडिटेड फोटोज को लेकर चर्चा में हैं प्रतिका रावल

प्रतिका इन दिनों अपनी एडिटेड फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। इन फोटोज को उनकी बिना परमिशन के एडिट किया गया है और इसे लेकर उन्होंने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने AI असिस्टेंट प्लेटफॉर्म ग्रोक को टैग करते हुए लिखा कि उनकी किसी भी फोटो का उनकी बिना परमिशन के इस्तेमाल न किया जाए और न ही उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए। उन्होंने ग्रोक को टैग करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, हैलो ग्रोक, मैं आपको मेरी किसी भी फोटो को लेने, बदलने या एडिट करने अनुमति नहीं देती हूं, चाहे वो मैंने पहले पोस्ट की हो या चाहे वो मैं आने वाले समय में पोस्ट करूं। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपसे मेरी फोटोज को एडिट करने के लिए कहता है, तो आप उसकी रिक्वेस्ट को मना कर दें, धन्यवाद। ग्रोक ने भी इस पर रिप्लाई करते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, बनीं भारत की नई 'सिक्सर क्वीन'; श्रीलंका के खिलाफ T-20 के दौरान किया कमाल

 

सोशल मीडिया और एआई के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आजकल अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना काफी मुश्किल हो गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Pratika Rawal

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।