Why Zinc Is Important: शरीर को हेल्दी रखने के लिए और सुचारू रूप से चलाने के लिए लिए हमें कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक जरूरी पोषक तत्व है जिंक। यह एक तरह का खनिज है जो हमें बीमारियों से बचाता है। आयरन के बाद जिंक आपके शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है,यानी इसके बिना हमारा काम नहीं चल सकता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्राइस बारे में जानकारी दे रही हैं।
शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी है जिंक? (What is the function of zinc in the body)
- एक्सपर्ट के मुताबिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जिंक बहुत जरूरी है। शरीर में इसकी कमी हो जाए तो बैक्टीरिया और वायरस प्रतिरक्षा तंत्र पर हमलावर हो सकता है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।
- हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं जिंक भी काफी जरूरी होता है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद मिलती है।
- जिंक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो आपको हानिकारक मुक्त कणों के चलते होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपको बचाता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा टलता है।
- जिंक सेलुलर डेवलपमेंट,डीएनए सिंथेसिस और प्रोटीन सिंथेसिस करने में मदद करता है,जो आपके सही ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए काफी जरूरी होता है।
- जिंक आपके स्किन के सही रख रखाव के लिए भी बहुत जरूरी है। यह कोलेजन के सिंथेसिस में मदद करता है,ये जख्म भरने के लिए जरूरी प्रोटीन माना जाता है। इसकी के चलते डेड और डैमेज स्किन की सही मरम्मत होती है। यह नए टिश्यू बनाता है।
Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
- मस्तिष्क के विकास के लिए भी जिंक जरूरी माना गया है। यह न्यूरोट्रांसमीटर को रेगुलेट करने में मदद करता है,ये हमारे मूड और याददाश्त को सही रखता है।इसकी कमी के कारण दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- प्रेग्नेंसी में शरीर में जिंक की सही मात्रा में होना जरूरी होता है। इससे मां और बच्चे दोनों सेहतमंद रहते हैं। इससे हार्मोन संतुलित रहता है। (क्या प्रेग्नेंसी में सफर करना सेफ है)
यह भी पढ़ें-पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है यह 1 योगासन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों