चुकंदर का रस अपने जबरदस्त फायदों के लिए जाना जाता है। अक्सर जो लोग खून की कमी से जूझ रहे होते हैं, जिन्हें एनीमिया, ऊर्जा की कमी होती है, वह लोग इसका सेवन करते हैं। वहीं हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए भी यह जाना जाता है। इतने फायदे होने के बावजूद यह जूस हर किसी के लिए नहीं है। अगर आपको लो बीपी की शिकायत रहती है, तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से।
चुकंदर में नाइट्रेट होता है।जब आप चुकंदर का जूस पीते हैं, तो यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और चौड़ा करने का काम करता है,जिससे रक्तचाप कम होता है।यह गुण उन लोगों के लिए काम करता है, जिन्हें हाई बीपी की समस्या है, लेकिन जिनके रक्तचाप का स्तर पहले से ही कम है, उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
लो बीपी में चुकंदर का जूस पिया जाए, तो आपका बीपी और भी ज्यादा गिर सकता है। इससे आपको गंभीर कमजोरी महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपको चक्कर आ सकते हैं। या आप बेहोश हो सकते हैं। यह गिरने और चोट लगने का खतरा बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें-हेल्दी फूड्स से जुड़ी इन 6 बातों पर आप भी करती हैं भरोसा? जानें सच्चाई
कमजोरी और थकान में वृद्धि हो सकती है। कुछ लोगों को उल्टी और मतली का भी अनुभव हो सकता है, जिससे शरीर में और भी ज्यादा कमजोरी हो सकती है। कम रक्त प्रवाह से शरीर के पर्याप्त अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं।
यह भी पढ़ें-छाछ में काली मिर्च डालकर पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया फायदा है या नुकसान!
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।