हर महीने लड़कियों को पीरियड्स का सामना करना पड़ता हैं और इस दौरान महिलाओं को लगभग 4 से 5 दिनों तक लगातार भारी माहवारी का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स महिलाओं के लिए एक नेचुरल प्रोसेस है, जो उनकी हेल्थ के लिए अच्छा भी माना जाता है। हालांकि, अब हैवी ब्लीडिंग को हैंडल करना पहले के मुकाबले थोड़ा आसान हो गया है क्योंकि अब मार्केट में कई ऐसे प्रॉडक्ट्स जैसे पैड, पैंटी लाइनर, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप आदि मिलने लगे हैं, जिसकी सहायता से आप ब्लीडिंग को कंट्रोल कर सकती हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हर महीने पीरियड्स केवल महिलाओं को क्यों होते हैं और ये हर महिला के लिए क्यों जरूरी हैं। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है, तो आपके ये लेख काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक महिला के लिए माहवारी क्यों जरूरी है।
पीरियड्स एक नेचुरल और नियमित प्रक्रिया है, जो एक उम्र के बाद महिलाओं को होती है। इस प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब महिलाओं के हार्मोन में बदलाव आता है। आमतौर पर, ये प्रक्रिया 8 से 13 की उम्र के बीच शुरू होती है। हालांकि, कई महिलाओं को पीरियड्स देर से शुरू होते हैं। महिलाओं को पीरियड्स के साथ कई शारीरिक बदलाव जैसे- ब्रेस्ट साइज में विकास, अंडरआर्म जगहों में बाल आना आदि भी देखने को मिलते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को अपनाकर हैवी पीरियड्स को करें हैंडल
महिलाओं को पीरियड्स का प्रोसेस प्रेग्नेंट होने में मदद करता है। क्योंकि जब महिला के पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, तो हर महीने महिलाओं को दो ओवरीज होते हैं। उनमें से एक एक ओवरी महिलाओं के गर्भाशय नाल में जाते हैं, जिसे अन्य भाषा में ovulation कहा जाता है।
साथ ही, इस दौरान महिलाओं का शरीर दो तरह के हार्मोन बनाता है, जिसमें से एक हार्मोन को एस्ट्रोजन और दूसरे को प्रोजेस्टरोन कहा जाता है। कहा जाता है कि ये हार्मोन महिलाओं के यूट्रस की परत को और फर्टिलाइज्ड एग को पोषण देने का काम करते हैं।
साथ ही, जब महिलाओं के एग्स पुरुष के एग्स से नहीं मिल पाता, तो ये अंडे के साथ खून के रूप में वेजाइना से बाहर निकल जाता है, जिसे हम आम भाषा में पीरियड्स के नाम से जानते हैं। इसलिए पीरियड्स महिलाओं को होते हैं और अगर उन्हें पीरियड्स नहीं होते, तो महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में दिक्कत होती है। (पीरियड्स से जुड़े मिथ)
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें भारत के अलग-अलग राज्यों में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।