अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि एक्सरसाइज करने का सबसे उचित समय क्या हो सकता है, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आपका जवाब हो कि सुबह से एक्सरसाइज करना सबसे बेहतरीन समय होता है। लेकिन, ऐसे कई महिलाएं भी होती हैं, जो सुबह में नहीं बल्कि इवनिंग के टाइम एक्सरसाइज करना पसंद करती है।
ऐसे अगर आप भी इवनिंग में एक्सरसाइज करती हैं, तो क्या आप बता सकती हैं कि क्या यह समय ठीक है एक्सरसाइज करने के लिए? अगर आपको नहीं मालूम है, तो आज इस लेख में आयुर्वेद कि डॉक्टर वारालक्ष्मी Yanamandra बताने जा रही है कि इवनिंग में एक्सरसाइज क्यों करने से बचना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
अगर आप एक कामकाजी महिला है, तो आपको यह ज़रूर मालूम होगा कि एविनिंग में एक्सरसाइज करना और फिर सुबह में जल्दी उठना कितना मुश्किल होता है। ऐसे में डॉक्टर वारा लक्ष्मी के अनुसार अगर आप इवनिंग में कुछ अधिक ही एक्सरसाइज करती हैं तो सुबह उठने में आपको परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आपको भी इवनिंग के समय एक्सरसाइज नहीं बल्कि सुबह में करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:मीरा कपूर की तरह प्लैंक रोजाना करें और शरीर में पाएं ये 5 बदलाव
इवनिंग में एक्सरसाइज करने से नींद की भी परेशानी हो सकती है। कई बार एक्सरसाइज करने से शरीर दर्द करने लगता है जिसकी वजह से सही से नींद नहीं आती है। ऐसे में कई बार बीमार होने का भी डर रहता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप दिनभर काम करते हैं, तो इवनिंग के समय घर आप आराम करना चाहिए। इससे शरीर अगले दिन फ्रेश रहता है और किसी भी काम को अगले दिन करने में मन भी लगता है।
अगर आप इवनिंग में एक्सरसाइज करती भी हैं, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देने कि ज़रूरत है।
इसे भी पढ़ें:स्पीड में है दौड़ना, तो यह ट्रिक्स आएंगी आपके काम
अगर इवनिंग में एक्सरसाइज करती हैं, आपको अधिक तला हुआ भोजन करने से बचाना चाहिए। इसके अलावा रात के खाने में आप कुछ पौष्टिक भोजन का सेवन करती हैं। खाने में हरी सब्जियों को भोजन में शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@res.cloudinary.com,www.aia.com.my)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।