खाना खाने के बाद आलस क्यों आता है? जानें

क्या खाना खाते ही आपको आलस आने लगता है? नींद के कारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है। जानिए इसके पीछे क्या कारण क्या होता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-28, 19:50 IST
foods make you sleep

एनर्जी और ताकत के लिए हम तीन वक्त खाना खाते हैं, लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि खाना खाने के बाद थकान आलस और नींद आने लगती है। खासकर दोपहर में लंच के बाद बहुत सारे लोगों को आलस आने लगता है। वर्किंग लोगों के लिए खास कर ऐसा होना दिक्कत करता है। अब सवाल है कि आखिर खाना खाने के बाद आलस आता क्यों है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.आय़ुष पांडे से जानते हैं।

खाना खाने के बाद आलस क्यों आता है? (Why do I get so tired after I eat)

why do we feel tired after eating food

एक्सपर्ट के मुताबिक जो लोग प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन करते हैं उन्हें अधिक आलस आता है। वह ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। दरअसल प्रोटीन रिच फूड्स में ट्राइप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है। यह सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करता है। सेरोटोनिन मूड को सही करता है और नींद के लिए जिम्मेदार होता है। सेरोटोनिन मन को शांत करता है। वहीं कार्बोहाइड्रेट ट्राइप्टोफैन को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है। ऐसे में प्रोटीन और कार्ब्स खाया जाए तो आलस और नींद आना तय है। खास कर जो लोग चावल खाते हैं उन्हें आलस जरूर आता है। वहीं कुछ लोग जरूर से ज्यादा खाना खा लेते हैं इस वजह से भी थकान का अनुभव होता है।

इसके अलावा जो लोग प्री डायबिटिक होते हैं या डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उन्हें भी खाना खाने के बाद थकान महसूस हो सकती है। क्योंकि ब्लड शुगर का स्तर अधिक हो जाता है और ऊर्जा के स्तर में कमी आने लगती है।

आलस और नींद से बचने के उपाय

why do we feel sleepy after lunch

  • एक बार में अधिक खाने से बचें।
  • रात को अच्छी नींद लें।
  • खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। फिजिकली एक्टिव रहने पर आलस और थकान से बचा जा सकता है।
  • कुछ देर धूप जरूर लें। इससे भी आलस कम होने लगता है।
  • लंच में हाई फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
  • कार्ब्स और ज्यादा प्रोटीन लेने से बचें

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP