पीरियड्स से पहले लगती है बहुत ज्यादा भूख! जान लीजिए इसके पीछे का कारण

क्या आपको पीरियड्स से पहले ऐसा लगता है कि मानो आपकी भूख बढ़ गई है...खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता है, बल्कि और ज्यादा खाने का मन करता है, तो चलिए डॉक्टर से इसके पीछे की वजह समझते हैं।
image

पीरियड्स के दिनों में और इस दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से महिलाओं को कई दिक्कतें भी महसूस होती हैं। पीरियड्स यूं तो एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें महिलाओं के यूट्रस से ब्लड और टिश्यूज, वजाइना के जरिए बाहर निकलते हैं। इस समय पर महिलाओं के पेट, पीठ और पैरों में भी तेज दर्द होता है। कई महिलाओं को इस समय पर एक्ने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी होती हैं। पीरियड्स से पहले वजन भी बढ़ा हुआ लगता है और ब्लोटिंग महसूस होती है। इन सभी चीजों के पीछे कई कारण होते हैं। असल में पीएमएस और पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते, महिलाओं को कई चीजें सामान्य से अलग महसूस होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले काफी ज्यादा भूख लगती है और कई बार खाना खाने के बाद भी पेट नहीं भरता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो इसके पीछे का कारण डॉक्टर से समझ लीजिए। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड्स से पहले ज्यादा भूख क्यों लगती है? (Why do i feel hungry before my periods?)

hunger in periods

  • कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले या इस दौरान ज्यादा भूख लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले यह समझ लीजिए कि यह पूरी तरह से नॉर्मल है।
  • इसके पीछे के कारण को समझने के लिए, सबसे पहले आपको अपने पीरियड साइकिल को समझना होगा। पीरियड साइकिल आमतौर पर 28-30 दिन का होता है और 14वें या 15वें दिन ओव्युलेशन होता है। ओव्युलेशन के दौरान, आपकी ओवरी से एग रिलीज होता है।
  • इस समय पर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। ओव्युलेशन और अगले पीरियड्स के पहले, हमारा शरीर रोजाना लगभग 200-300 कैलोरीज ज्यादा बर्न करता है। इस समय पर, शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और इसकी वजह से बॉडी का तापमान बढ़ने लगता है। इसे मैनेज करने के लिए, बॉडी अधिक कैलोरीज बर्न करती है।
  • इसके अलावा, हर महीने ओव्युलेशन के बाद, शरीर अपने आप को संभावित प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करता है। इसके लिए शरीर, यूट्रस में यूट्राइन लाइनिंग को तैयार करता है, ताकि अगर प्रेग्नेंसी होती है, तो एग इंप्लांटेशन हो सके। इसके लिए भी ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है और हमें ज्यादा भूख लगती है।

यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स के दर्द में पेन किलर लेना सही है? डॉक्टर से जानें

salty food craving reasons

  • इसके अलावा, प्रोजेस्टेरोन अपने आप में भूख बढ़ाने वाला हार्मोन है और एस्ट्रोजन, भूख को दबाता है। ऐसे में प्रोजेस्टेरोन के बढ़ने से, भूख अधिक लगती है। साथ ही, इस समय पर हैप्पी हार्मोन का लेवल कम होना और मेटाबॉलिक रेट बढ़ना भी भूख लगने की वजह हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

पीरियड से पहले और इस दौरान, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। अगर आपको इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP