क्या सुबह उठते ही आप भी अपने चेहरे पर सूजन महसूस करते हैं?चेहरा देखने में खराब लगता है। अगर हां, तो यह सिर्फ सौंदर्य से जुड़ी बात नहीं है, बल्कि आपके खराब स्वास्थ्य का भी संकेत हो सकती है। कई बार यह समस्या हमारे खानपान, जीवन शैली और पाचन तंत्र की खराबी के कारण होती है। अगर आपके चेहरे पर भी सूजन बनी रहती है, तो हम आपको इसके कुछ मुख्य कारण बता रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दे रही हैं, हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
View this post on Instagram
अगर आप राम में उच्च सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसा सूप, अचार, बेकरी आइटम्स , मैगी का सेवन करते हैं, तो इससे वॉटर रिटेंशन हो सकता है। जिस कारण चेहरे में सूजन आ सकती है। रात में इन खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें या न करें।
अगर आपका लिंफेटिक ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा होता है. तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे चेहरे पर सूजन हो सकती है। रात को सोने से पहले मसाज करके सोएं, इससे लिंफेटिक ड्रेनेज में सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी क्यों अधिक होती है? एक्सपर्ट से जानें
अगर आप खराब पाचन से जूझ रहे हैं, तो गैस और अपच की समस्या हो सकती है,जिससे शरीर में वॉटर रिटेंशन हो सकता है। इससे भी चेहरे पर सूजन हो सकती है। इसके लिए आप सुबह उठते ही अदरक-नींबू की चाय पिएं। सोने से पहले त्रिफला चबाएं। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
शरीर में विषाक्त पदार्थ का जमाव होने से भी वॉटर रिटेंशन होने लगता है, जिससे चेहरे में सूजन हो सकती है। धनिया के बीज का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या आप भी घर में जलाते हैं धूप-अगरबत्ती, जान लें नुकसान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।