इस विटामिन की कमी के कारण हमेशा लो रहता है आपका हीमोग्लोबिन

आयरन सप्लीमेंट और आयरन से भरपूर सब्जियों के सेवन के बावजूद हीमोग्लोबिन का लेवल नहीं बढ़ रहा है तो आपको डाइट में विटामिन सी युक्त खाद्यपदार्थ शामिल करना चाहिए।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-21, 14:00 IST
VITAMIN C increase hemoglobin

Low Hemoglobin: स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून होना जरूरी है और शरीर में सही मात्रा में खून बना रहे इसके लिए आपके हीमोग्लोबिन का लेवल सही होना जरूरी है। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादा फेस करती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनका हीमोग्लोबिन हमेशा लो रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन शीनम के मल्होत्रा।

शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने का क्या कारण है?

ow hemoglobin symptoms

एक्सपर्ट कहती हैं कि जिन लोगों का हीमोग्लोबिन लो रहता है वह इसे मेंटेन करने के लिए हरी सब्जियां,आयरन सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। सब कुछ करने के बाद भी हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य नहीं हो पाता है। इसके पीछे का कारण होता है शरीर में आयरन का अवशोषण ठीक तरह से न होना। शरीर में में स्वस्थ हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए आयरन का अवशोषण काफी महत्वपूर्ण होता है। और आयरन का अवशोषण तब नहीं होता है जब आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो।

आयरन अवशोषण के लिए विटामिन सी जरूरी

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है। ऐसे में जिनका हीमोग्लोबिन उन्हें अपने दैनिक आहार में नींबू, आंवला, अमरूद और मोसंबी जैसे विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट कहती हैं कि जब भी आप आयरन सप्लीमेंट का सेवन करें तो उन्हें नींबू पानी के साथ लेना शुरू कर दें। इससे शरीर में आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद मिलेगी और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शुरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Iron Deficiency Day 2022: डेली डाइट में आयरन इनटेक बढ़ाने के लिए इन हैक्स की लें मदद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP