Sun Apr 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST
why do i pee every night at 3am

रोज रात 3 बजे पेशाब के लिए उठती हैं? जानिए शरीर का ये छुपा मैसेज

रात 1 से 3 बजे के बीच पेशाब के लिए उठना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर का छुपा हुआ संकेत हो सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, यह लिवर पर दबाव, हार्मोनल बदलाव, ब्लड शुगर असंतुलन या वात दोष का संकेत हो सकता है। इसे समस्या के मूल कारण को समझकर, डाइट, रिलैक्सेशन और जीवनशैली में बदलाव से ठीक किया जा सकता है, जिससे गहरी नींद और बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 13:30 IST

क्या आप भी लगभग हर रात 1 से 3 बजे के बीच उठकर पेशाब के लिए जाती हैं? अगर हां, तो इसे सिर्फ आदत समझकर नजरअंदाज न करें। यह आपके शरीर का अंदरूनी संकेत हो सकता है, जो बता रहा है कि कहीं न कहीं बैलेंस बिगड़ रहा है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

सिर्फ आदत नहीं, शरीर का सिग्नल है-समझें असली कारण

आयुर्वेद के अनुसार, रात 1 से 3 बजे का समय लिवर की एक्टिविटी और डिटॉक्स का समय माना जाता है। अगर इस दौरान आपकी नींद बार-बार टूटती है और पेशाब की जरूरत महसूस होती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-

pressure on liver

लिवर पर ज्‍यादा प्रेशर

  • ज्‍यादा ऑयली, प्रोसेस्‍ड या देर से खाने की आदत लिवर को ओवरलोड कर सकती है।

हार्मोनल बदलाव

  • यह समस्‍या खासकर 35-40 की उम्र के बाद एस्ट्रोजन और अन्य हार्मोन में बदलाव के कारण बढ़ सकती है।

ब्लड शुगर का असंतुलन

  • रात में शुगर लेवल ऊपर-नीचे होने से शरीर बार-बार जागता है और पेशाब की इच्छा बढ़ती है।

ब्लैडर की कमजोरी

  • बार-बार पेशाब आना ब्लैडर की मसल्‍स के कमजोर होने का संकेत भी हो सकता है।

शाम को ज्यादा चाय/कॉफी या नमक

  • कैफीन और ज्यादा नमक शरीर में पानी की रिटेंशन और बार-बार यूरिन की वजह बन सकते हैं।

Vata दोष का इशारा- अंदर क्या हो रहा है?

आयुर्वेद में इसे वात दोष के असंतुलन से जोड़ा जाता है। जब शरीर में वात बढ़ता है तब नींद हल्की और बार-बार टूटने लगती है, दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है और शरीर में ड्राईनेस और अस्थिरता बढ़ती है। यही कारण है कि आप गहरी नींद में नहीं रह पातीं और बार-बार उठना पड़ता है।

kadha to control pee

रात में पेशाब आना कैसे बंद करें?

समस्‍या को जड़ से ठीक करने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं।

डाइट और हर्बल उपाय

  • रोज हल्की पकी हुई गाजर खाएं। यह लिवर और डाइजेशन को सपोर्ट करती है।
  • धनिया और सौंफ का काढ़ा (1-1 चम्मच) डिनर से पहले लें। यह बॉडी को कूल और बैलेंस करता है।

रिलैक्सेशन और नींद सुधारने के उपाय

  • सोने से पहले गुनगुने नमक पानी में पैर डुबोकर रखें। इससे शरीर रिलैक्स होता है।
  • 5-7 बार भ्रामरी प्राणायाम करें। इससे दिमाग शांत होता है और नींद गहरी आती है।
  • रात को घी से पैरों की मालिश करें। यह वात दोष को संतुलित करता है।

यह भी पढ़ें- 'पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद मुझे पेशाब आती है', क्या मेरे शरीर में कोई गड़बड़ है?

छोटे बदलाव, बड़ा असर

  • सोने से 1-2 घंटे पहले ज्यादा पानी न पिएं।
  • शाम के बाद कैफीन (चाय/कॉफी) कम करें।
  • बहुत ज्यादा नमकीन, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • सोने का समय रेगुलर रखें, ताकि बॉडी क्लॉक बैलेंस रहे।
  • देर रात खाना खाने से बचें। इससे लिवर पर प्रेशर बढ़ता है।

feet massage to control pee

सिर्फ लक्षण नहीं, कारण पर करें काम

रात में बार-बार पेशाब आना छोटा सा लक्षण लग सकता है, लेकिन यह आपके शरीर के अंदर चल रहे असंतुलन का संकेत है। अगर आप समय रहते ध्यान देंगी और इन नेचुरल उपायों को अपनाएंगी, तो धीरे-धीरे ब्लैडर मजबूत होगा, नींद गहरी आएगी और शरीर का संतुलन अच्‍छा होगा।

यह भी पढ़ें- Urine Leakage: 40 की उम्र में अक्सर निकल जाता है पेशाब और यूटीआई करता है परेशान? इस देसी चाय से मिलेगा आराम

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।