herzindagi
white spots health ()

सफेद दाग के कारण ना हों डिप्रेस, मुमकिन है इसका इलाज

सफेद दाग के चलते डिप्रेशन, नींद की परेशानी, आत्महत्या करने के विचार यहां तक कि आत्महत्या के प्रयास जैसी विचार आने लगते हैं। लेकिन परेशान ना हो क्‍योंकि इसका इलाज मुमकिन है।
IANS
Updated:- 2018-06-25, 17:08 IST

विटिलिगो (ल्यूकोडर्मा) एक प्रकार का स्किन डिजीज है। जिसे कई लोग सफेद दाग के नाम से भी जानते हैं। दुनिया भर की लगभग 0.5 प्रतिशत से एक प्रतिशत आबादी विटिलिगो से प्रभावित है, लेकिन भारत में इससे प्रभावित लोगों की आबादी लगभग 8.8 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। देश में इस बीमारी को समाज में कलंक के रूप में भी देखा जाता है। विटिलिगो किसी भी उम्र में शुरू हो सकता है, लेकिन विटिलिगो के आधा से ज्यादा मामलों में यह 20 साल की उम्र से पहले ही विकसित हो जाता है, वहीं 95 प्रतिशत मामलों में 40 वर्ष से पहले ही विकसित होता है।
   दुनियाभर में त्वचा त्वचा विशेषज्ञों का दूसरा सबसे बड़ा एसोसिएशन एवं देश के डर्मेटोलाजिस्ट का सबसे बड़ा आधिकारिक संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्टस, वेनेरियोलोजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (आई.ए.डी.वी.एल) ने 25 जून को ‘World Vitiligo Day’के मौके पर विटिलिगो के उपचार विकल्पों, इससे जुड़े तथ्यों व मिथकों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विटिलिगो के उपचार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही इससे होने वाले डिप्रेशन को रोकने व त्वचा की स्थिति पर भी जानकारी दी!

क्‍या है विटिलिगो यानि सफेद दाग

विटिलिगो एक प्रकार का स्किन डिजीज है, जिसे सामान्यत: ल्यूकोडर्मा के नाम से जाना जाता है। इसमें आपके बॉडी के हेल्‍दी सेल्‍स प्रभावित होते हैं। इस बीमारी का क्रम बेहद परिवर्तनीय है। कुछ रोगियों में ये परेशानी स्थिर रहती है, बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ती है, जबकि कुछ मामलों में यह डिजीज बहुत ही तेजी से बढ़ता है और कुछ ही महीनों में पूरी बॉडी को ढक लेता है। वही कुछ मामलों में, स्किन के कलर में खुद ब खुद पुनर्निर्माण भी देखा गया है।

Read more: सफेद दाग के कारण सब कहते हैं कुष्ठ रोगी तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

जब आपकी बॉडी में मेलेनोसाइट्स मरने लगते हैं, तब इससे आपकी स्किन पर कई सफेद धब्बे बनने शुरू होते हैं। इस स्थिति को सफेद कुष्ठ रोग भी कहा जाता है। यह आमतौर पर बॉडी के उन हिस्सों में होता है जो कि सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं, चेहरे, हाथों और कलाई वाले हिस्‍से इससे ज्यादा प्रभावित होते है।

white spots health ()

जागरूता है बेहद जरूरी

समाज में विटिलिगो से जुड़े कई मिथकों के कारण प्रभावित लोगों को अक्सर सामाजिक बहिष्कार का सामना भी करना पड़ता हैं। जबकि विटिलिगो व्यक्ति की डेली एक्टिविटी पर कोई असर नहीं करता है। फिर ऐसा क्‍यों होता है। यहां तक कि ऐसी महिलाओं को हीन दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए इसे लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

आई.ए.डी.वी.एल की अध्यक्ष एवं मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्‍टर रश्मि सरकार ने कहा, ''यह अनुमान लगाया गया है कि प्रभावित व्यक्तियों में से 75प्रतिशत लोगों के मन में अपने प्रति खुद की नेगेटिव छवि होती है। स्किन स्‍पेशलिस्‍ट के रूप में हम अक्सर चिंताग्रस्त माता-पिता एवं युवाओं से मिलते है, जिन्हें बॉडी के किसी हिस्से के रंग में कोई अंतर दिखाई देते है फिर भी वे विटिलिगो होने के संदेह का सामना करने लगते हैं। सबसे आम संदेहों में इसके इलाज का डर, सफेद धब्बों के फैलने का भय, भविष्य में बच्चों को इससे संक्रमित होने की संभावना, पति / पत्नी से आपस में संभावित संक्रमण इत्यादि से आत्मविश्वास में कमी के साथ-साथ मानसिकता भी प्रभावित होती है।''

 

 

सफेद दाग के कारण

विटिलिगो के होने का सटीक कारण को अभी तक पहचाना नहीं जा सका है, हालांकि यह आनुवांशिक एवं पर्यावरणीय कारकों के संयोजन का परिणाम प्रतीत होता है। कुछ लोगों ने सनबर्न या भावनात्मक तनाव जैसे कारकों को भी इसके लिए जिम्मेवार बताया है। आनुवंशिकता विटिलिगो का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है, क्योंकि कुछ परिवारों में विटिलिगो को बढ़ते हुये देखा गया है। विटिलिगो के इलाज के लिए, टोपिकल, विभिन्न सर्जरी, लेजर चिकित्सा एवं अन्य वैकल्पिक उपचार उपलब्ध हैं।

white spots health ()

चिकित्सक रश्मि बताती है कि करीब 30 प्रतिशत मामलों में प्रभावित व्यक्ति का विटिलिगो का परिवारिक इतिहास (जैसे चाची, चाचा, चचेरे भाई, दादाजी) होने का पता चलता है। विटिलिगो से प्रभावित व्यक्तियों के बच्चों में विटिलिगो विकसित होने का खतरा लगभग 5 प्रतिशत माना जाता है। हालांकि, यह स्थिति आमतौर पर शारीरिक रूप से दर्दनाक नहीं होती है। लेकिन इसके मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक प्रभावों ज्यादा दिखाई देते है। यह विशेष रूप से बच्चों और गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

सफेद दाग का इलाज

उन्होंने सबसे पहले इसके उपचार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, जो कि हमारे देश में अभी तक गलत तरीके से, झोलछाप तरीकों के द्वारा किया जाता है, केवल एक योग्य त्वचा विशेषज्ञ के उपचार पर ही विश्वास किया जाना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण यह बात है कि उपचार के दौरान इसमें परिवार के सभी लोगों को सहायक होना चाहिए.

विटिलिगो त्वचा पर एक सफेद धब्बा है, वही दिमाग पर एक गहरा निशान भी। पीड़ितों में डिप्रेशन, नींद की परेशानी, आत्महत्या करने के विचार, आत्महत्या के प्रयास, आपसी संबंधों में कठिनाइयां और सामाजिक परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों से दूरी बनाने जैसी घटनाओं के बारे में सूचना रिपोर्ट की गई है, जिनमें वयस्क होने से पहले विटिलिगो के लक्षण विकसित हुए थे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।