कई बार देखा गया है कि माता-पिता या समाज, बच्चों पर अत्यधिक दबाव डालते हैं। बच्चे अगर गलत राह पर जा रहे हैं तो उन्हें समझाने की जिम्मेदारी परिवार और माता- पिता की होती हैं। हालांकि उनपर दवाब डालने पर उनका मानसिक विकास खराब हो सकता है। जिसके कारण आगे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों पर दबाव डालती हैं तो आपको समभल जाना चाहिए।
जब आप कम उम्र के बच्चों पर ज्यादा दबाव डालते हैं को उन्हें तनाव और चिंता होता है। यह उनके मानसिक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट का मानना है। यह तनाव उनके मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
ज्यादा दवाब देने पर बच्चे खुद का निर्णय खुद से नहीं ले पाते हैं। इससे उनका आत्मसम्मान कम होता है और वह खुद को दूसरों से कमजोर समझने लगते हैं। यह आत्मसम्मान की कमी आगे चलकर उनके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह
छोटे बच्चों को समझाने की कोशिश करें अगर वह गलत है तो उन्हें आप सही और गलत में अंतर बताएं। अगर आप उन्हें डांट रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुसार प्रोत्साहित करना काफी ज्यादा जरूरी है। बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार खेलने, मस्ती करने और जीवन का आनंद लेने दें।
इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।