Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka dhanu rashifal 04 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 January 2026: धनु राशि के लोगों का आज के दिन जल्दबाजी से लिया निर्णय पड़ सकता है महंगा, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 4 जनवरी 2026 का दिन बेचैनी भरा रह सकता है। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, बल्कि परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। रिश्तों में गलतफहमी और करियर में दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव और पेट संबंधी दिक्कतें संभव हैं। शिव जी को दीपक जलाना और गाय को गुड़ खिलाना लाभकारी होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 06:30 IST

Dhanu Dainik Rashifal, 04 January 2026: आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन थोड़ा अजीब सा रह सकता है। सुबह उठते ही ऐसा लगेगा कि बहुत कुछ करना है, बहुत कुछ कहना है, लेकिन चीज़ें वैसी चल नहीं रही जैसी आप चाहती हैं। मन में एक बेचैनी रहेगी। छोटी-छोटी बातें दिमाग में घूमती रहेंगी। कभी लगेगा कि सब ठीक है, और अगले ही पल लगेगा कि कुछ तो गलत है। यही आज की सबसे बड़ी परेशानी है, आज क दिन आपको परिस्थियों को समझने का है निर्णय लेने का नहीं है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं को आज के दिन आप किसी बात को लेकर बहुत जल्दी हार्ट हो सकते है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपको यह महसूस हो सकता है कि सामने वाला आपकी बात पूरी तरह नहीं समझ रहा। बात छोटी होगी, लेकिन असर ज़्यादा करेगी। शादीशुदा महिलाओं को लग सकता है कि पति आपकी भावनाओं को हल्के में ले रहे हैं या बात टाल रहे हैं। इन्ही बातों को लेकर आज आप आपको गुस्सा आएगा , और गुस्से में बोली गयी बात आपको नुकसान करेगी । अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी पुराने मैसेज, पुराने रिश्ते या किसी की याद आपको को डिस्टर्ब कर सकती है। आज नया रिश्ता शुरू करने का दिन नहीं है।
उपाय - शाम को शिव जी के सामने दीपक जलाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में धनु राशि की महिला को आज काम के मामले में प्रेशर रहेगा। बॉस, सीनियर या क्लाइंट आज छोटी बात पर भी सवाल उठा सकते हैं। अगर आप जॉब बदलने की या किसी नए काम के बारे में सोच रही हैं, तो आज सिर्फ सोचिए। फैसला मत लीजिए। आज काम की जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। आज सरकारी कार्यों से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन अच्छा है , किसी भी तरह के अधिकारियों से बहस से बचना चाहिए।
उपाय -आज आप गाय को गुड़ और रोटी खिलायें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आप के सामान्य रहने वाला है पैसा आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। खर्च अपने आप निकलता चला जाएगा। घर, बच्चों या खुद से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। आज उधार देना या किसी स्कीम में पैसा डालना सही नहीं है। आज के दिन कोई भी आपको इन्वेस्टमेंट स्कीम से संबधित ऑफर दे तो भी आपको एक्सेप्ट नहीं करना है।
उपाय - आज के दिन आपको अपने वॉलेट में 1 चुटकी केसर पुड़िया बना के रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की बात करें तो धनु राशि की महिलाओं के लिए आज शरीर से ज़्यादा दिक्कत मन की होगी। पेट भारी रह सकता है, गैस या सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी न होने की वजह से थकान रहेगी। आज के दिन अपनी आँखों विशेष ध्यान रखना चाहिए , आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है।
उपाय - आज सुबह के समय अनुलोम - विलोम अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;