पीरियड्स स्किप होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पीरियड्स का स्किप होना प्रेग्नेंसी का संकेत भी माना जाता है। किसी भी महिला के लिए हर महीने पीरियड्स का समय पर आना बहुत जरूरी है। अगर आपको 21-35 दिनों के बीच पीरियड्स आ रहे हैं, तो यह सामान्य है और इस अनियमित पीरियड नहीं माना जाएगा। हालांकि, पीरियड्स का 21 दिनों से कम में आना या 35 दिनों से ज्यादा डिले होना सही नहीं है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। पीरियड्स का समय पर न आना शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ भी इशारा करता है। अगर आपके पीरियड्स अक्सर अनियमित रहते हैं या स्किप हो जाते हैं, यह सही नहीं है। क्या आपको पता है कि अगर आपको लगातार 3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो क्या होता है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो आपको 3 महीने तक इंतजार बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर 1 महीने पीरियड्स न आएं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। पीरियड्स का स्किप होना सही नहीं है।
बात अगर 3 महीने तक पीरियड्स के न आने की करें, तो 3 महीने तक पीरियड्स न आने को एमेनोरिया कहा जाता है।प्रेग्नेंसी में या मेनोपॉज में ऐसा होना सामान्य है। लेकिन, अगर इसके अलावा आपको 3 महीने तक पीरियड्स न आएं तो यह चिंता का विषय गै।
अगर आपकी उम्र 16 साल या इससे कम है और आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इसे प्राइमरी एमेनोरिया कहा जाता है। वहीं, अगर हेल्दी साइकिल के बीच में अचानक से पीरियड्स आने बंद हो जाएं और 3 महीने तक पीरियड्स न आएं तो इसे सेकेंडरी एमेनोरिया कहा जाता है। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है।
एमेनोरिया में पीरियड्स न आने के अलावा बालों का झड़ना, सिरदर्द, फेशियल हेयर, एक्ने और पेल्विक एरिया में जलन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। कुछ कॉन्टासेप्टिव दवाइयों के सेवन के कारण भी ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
यह भी पढ़ें- हर महीने बदल जाती है पीरियड्स की डेट, तो क्या कोई टेस्ट करवाना चाहिए?
अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, आपकी साइकिल 21 दिन से कम या 35 दिन से ज्यादा की है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।