herzindagi
image

सिर ही नहीं,प्यूबिक एरिया में भी हो सकती हैं जुएं...जानें कारण

डियर लेडीज, क्या आप जानती हैं, कि बालों के अलावा प्यूबिक हेयर में भी जुएं हो सकती हैं। जी हां, आइए जानते हैं इसके लक्षण और कारण क्या हो सकते हैं।
Guest Author
Editorial
Updated:- 2025-08-09, 11:31 IST

जुओं, की बात जब कभी भी हम करते हैं, तो हमारा फोकस सिर्फ बालों की तरफ रहता है और यह बात हम बरसों से भी जानते हैं कि बालों में जुएं होती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है,कि जुएं सिर्फ सिर तक ही सीमित नहीं होती हैं। यह आपके प्यूबिक एरिया में भी हो सकती हैं। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा।  बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं होती। इसे हम प्यूबिक लाइफ के नाम से जानते हैं। यह एक गंभीर इंटिमेट हेल्थ से जुड़ी चिंता की बात है। खासकर जब इसकी पहचान देर से हो या इलाज न किया जाए। इस लेख में स्त्री रोग विशेषज्ञ की राय के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि आखिर प्यूबिक एरिया में जुएं कैसे होती हैं? इसके क्या कारण है और इसे कैसे बचा जाए? इस बारे में डॉक्टर पूजा सी ठुकराल एसोसिएट डायरेक्टर डिपार्मेंट आफ गायनेकोलॉजी एट क्लाउड नाइन ग्रुप का हॉस्पिटल फरीदाबाद जानकारी दे रही हैं।

प्यूबिक एरिया में जुएं कैसे होती हैं?

pubic hair

एक्सपर्ट बताती है कि प्यूबिक लाइस बहुत छोटे कीड़े होते हैं, जो इंटिमेट क्षेत्र के बालों में रहते हैं और खून चूसते हैं। यह आमतौर पर यौन ट्रांसमिशन के जरिए फैलते हैं, लेकिन कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं इनका शरीर फ्लैट और चौड़ा होता है और यह सर की जुओं से अलग प्रजाति की होती हैं।

प्यूबिक जुएं होने के मुख्य कारण क्या है?

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि प्यूबिक हुए सबसे अधिक यौन संपर्क से फैलते हैं। अगर किसी व्यक्ति को पहले से प्यूबिक लाइस है और उसेसे शारीरिक संबंध बनाया जाए, तो यह आसानी से दूसरे व्यक्ति को भी हो सकती है।
  • इसके अलावा संक्रामक व्यक्ति की अंडरवियर तौलिए, बिस्तर या कंबल साझा करने से भी प्यूबिक लाइस फैल सकती है।
  • गर्मियों में अत्यधिक पसीना और सफाई की कमी भी जुओं को बढ़ाने का मौका देती हैं। हालांकि यह मुख्य कारण नहीं है।
  • हॉस्टल, जेल या शेल्टर होम जैसे स्थानों में जहां व्यक्तिगत हाइजीन से जुड़ी चीज साझा की जाती है, वहां भी यह समस्या देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या कॉपर टी निकलवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है? जानें क्या है गायनेकोलॉजिस्ट का कहना

प्यूबिक लाइस के लक्षण

pubic lice

  • प्यूबिक एरिया में तेज खुजली, खासकर रात के वक्त में होती है।
  • लाल चकत्ते या रैशेज।
  • जांघों या पेट के नीचे में नीले निशान
  • सफेद या भूरे रंग के छोटे-छोटे एंड बालों में चिपके हुए।

यह भी पढ़ें-कैसे पता करें कि ब्रेस्ट हेल्दी हैं या नजर आने लगे हैं किसी गंभीर बीमारी के लक्षण? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।