herzindagi
image

क्या कॉपर टी निकलवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है? जानें क्या है गायनेकोलॉजिस्ट का कहना

क्या कॉपर टी यानी आईयूडी को हटवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आती है...क्या कॉपर टी कॉन्ट्रासेप्शन का रिवर्सेबल तरीका नहीं है...क्या यह सेक्शुअल लाइफ और फर्टिलिटी को खराब करता है, अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो इनके जवाब एक्सपर्ट से जान लीजिए।
Editorial
Updated:- 2025-06-12, 16:16 IST

क्या आप कॉन्ट्रासेप्शन के तौर पर कॉपर टी का विकल्प चुनने के बारे में सोच रही हैं लेकिन आपके मन में इससे जुड़े कई सवाल हैं। क्या कॉपर टी यानी आईयूडी को हटवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आती है...क्या कॉपर टी कॉन्ट्रासेप्शन का रिवर्सेबल तरीका नहीं है...क्या यह सेक्शुअल लाइफ और फर्टिलिटी को खराब करता है, अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं और इस वजह से आप इसके इस्तेमाल से कतरा रही हैं। तो हम आपके सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में आपके लिए लेकर आए हैं।
कॉपर टी असल में टी-आकार की एक डिवाइस होती है और इसे सिंपल प्रोसेस के जरिए यूट्रस में डाला जाता है। जब आप प्रेग्नेंसी प्लान करें, तो इसे रिमूव करवाना होता है। यह किस तरह प्रेग्नेंसी को रोकती है और क्या इसे हटवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है, इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की और इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर पुनीत राणा अरोड़ा दे रही हैं। वह गायनेकोलॉजिस्ट और फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट( आईवीएफ) हैं। साथ ही, वह CIFAR यानी सेंटर ऑफ इनफर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्शन, गुरुग्राम की डायरेक्टर भी हैं।

क्या कॉपर टी निकलवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है?

getting pregnant after copper IUD removal

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कॉपर टी, कॉन्ट्रासेप्शन का एक प्रभावी तरीका है और आपको इसे लेकर घबराने या कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से रिवर्सेबल है यानी इसे हटाने के बाद आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसके काम करने के तरीके को समझना है। दरअसल, यह एक आईयूडी यानी इंट्रायूट्राइन डिवाइस होती है। इसमें कॉपर होता है और यह डिवाइस उस कॉपर को रिलीज करती है।
  • इसके कारण यूट्रस के अंदर ऐसा वातावरण बन जाता है, जो स्पर्म को एग को फर्टिलाइज करने से रोकता है। ऐसे में काफी सिंपल है कि जब आप इसे हटवा देंगी, तो यूट्रस के अंदर एग को फर्टाइल करने के लिए चीजें वापिस से नॉर्मल हो जाएंगी।

 यह भी पढ़ें- क्या लंबे वक्त तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से बाद में प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना

fertility and iud

  • इसका फर्टिलिटी या सेक्शुअल लाइफ पर आमतौर पर कोई असर नहीं होता है। हालांकि, इसे सही से लगाना और एक निश्चित समय के बाद निकलवाना जरूरी होता है।
  • अगर इसे सही से न लगाया जाए तो पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है और उसका असर आपके कंसीव करने के चांसेज पर हो सकता है।
  • इसे एक्सपर्ट से लगावाना, रेगुलर चेकअप और समय पर हटवाना फर्टिलिटी पर कोई असर नहीं डालता है और आप इसे हटवाने के बाद नॉर्मली कंसीव कर सकती हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स सिर्फ महिलाओं के लिए क्यों आती हैं पुरुषों के लिए क्यों नहीं? काफी टेढी है इसके पीछे की वजह


एक्सपर्ट का कहना है कि सेक्शुअल रिलेशन या फर्टिलिटी से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। किसी भी तरह के कंफ्जूयन को लेकर सीधे डॉक्टर से बात करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या कॉपर टी निकलवाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आती है?
एक्सपर्ट का कहना है कि कॉपर टी को निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट होने में मुश्किल नहीं आती है। हालांकि, अगर इसे सही से न लगाया जाए तो पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है और उसका असर फर्टिलिटी पर होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।