पीरियड आना एक नेचुरल प्रोसेस है। आमतौर पर यह तीन से लेकर 7 दिन तक चलते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर पर इसके कई तरह से प्रभाव पड़ते हैं। जैसे मूड स्विंग्स, पेट में दर्द, कमर में दर्द, पाचन में गड़बड़ी वगैराह-वगैराह... यह सभी लक्षण काफी आसुविधाजनक होते हैं। इसके साथ ही एक और लक्षण बहुत सारी महिलाओं में देखा जाता है। पीरियड से पहले और पीरियड खत्म होने तक स्लीपिंग पैटर्न डिस्टर्ब रहता है। इसे हम पीरियड इनसोम्निया के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है इसके पीछे का क्या कारण है? Dr. Kumari Smita, Associate Consultant, Obs and Gynae Department, Aakash Healthcare, New Delhi इस बारे में जानकारी दे रही हैं
अक्सर मासिक धर्म आने से पहले महिलाएंअनिद्रा से पीड़ित हो जाती हैं, जो की काफी निराशाजनक होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह काफी आम लक्षण है। इसके लिए प्रोजेस्टरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होता है। महावारी होने से पहले प्रोजेस्टरोन का स्तर बढ़ जाता है वहीं महावरी होने के वक्त प्रोजेस्टरोन का लेवल गिर जाता है,इस कारण स्लीपिंग पैटर्न डिस्टर्ब होता है। वहीं पीरियड्स के दौरान शरीर के तापमान में बदलाव होता है। ओवुलेशन के बाद यह लगभग 0.3 डिग्री सेल्सियस से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है जो कि पीरियड शुरू होने तक हाई बना रहता है। इस वजह से भी नींद पर असर पड़ता है।
पीरियड के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा क्रैंप्स होते हैं। वहीं पैड लीक की भी चिंता बनी रहती है। हार्मोन में बदलाव के कारण मूड खराब रहता है। नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का भी स्तर गिर जाता है। इसके कारण भी अनिद्रा की समस्या हो जाती है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में इन चीजों को खाने से करें परहेज, वरना तबीयत हो जाएगी खराब
यह भी पढ़ें-कीटो डाइट पर भी खाए जा सकते हैं ये फल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।