herzindagi
Why  do pregnant women start glowing

प्रेग्नेंसी में महिलाओं की त्वचा ग्लो क्यों करती हैं? एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ग्लो भी करती हैं? जानते हैं
Editorial
Updated:- 2024-01-23, 14:00 IST

Pregnancy Glow: प्रेगनेंसी एक ऐसा दौर है जिसमें महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे वजन बढ़ाना पैरों में सूजन हेयर फॉल जैसी समस्याएं होती है लेकिन इस दौरान एक अच्छी चीज जो होती है वो ये कि इस दौरान कुछ महिलाओं के चेहरे पर जबरदस्त निखार देखने को मिलता है आई एक्सपर्ट से जानते हैं प्रेगनेंसी ग्लो क्या होता है और क्यों होता है। 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं की त्वचा ग्लो क्यों करती हैं? (What hormone makes skin glow in pregnancy)

What does glowing skin mean during pregnancy

एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में काफी हार्मोनल चेंजेस होते हैं। इस वजह से त्वचा में निखार बना रहता है। अक्सर महिलाओं की त्वचा चिकनी और नमी से भरपूर नजर आती है। हालांकि,  जरूरी नहीं है कि ऐसा सभी के साथ हो, एक्सपर्ट का मानना है कि प्रेगनेंसी के दौरान खुश रहने की वजह से भी चेहरा ग्लो करता है।  कुछ महिलाओं के चेहरे पर चमक तीसरी तिमाही में आती है तो कुछ महिलाओं की त्वचा पूरे 9 महीने तक चमकती रहती है।

यह भी पढ़ें-क्या प्रेग्नेंसी में घंटो सफर करना सेफ है? जानें

सबसे प्रमुख कारण यह है कि हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है और ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है। सही ब्लड सर्कुलेशन से रक्त वाहिकाएं फैलने लगती है और त्वचा निखरी हुई नजर आती है।

does glowing skin mean during pregnancy

वहीं कुछ महिलाओं में हार्मोनल चेंजेज के चलते सीबम ग्रंथियां ज्यादा तेल बनाते हैं। हालांकि कई बार ज्यादा ऑयली स्किन होने के चलते एक्ने की समस्या भी हो जाती है।इसके अलावा इस दौरान महिलाएं हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं,हाइड्रेट रहती हैं।  इस कारण भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है।

यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।