herzindagi
consume morning drink as per ayurveda

सुबह में पानी पीने के नियमों के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

चलिए इस लेख में करीब से जानते हैं कि सुबह में पानी पीने के नियमों के बारे में आयुर्वेद किन बातों पर ध्यान रखने के लिए कहता है।  
Editorial
Updated:- 2021-11-02, 11:51 IST

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आप सुबह-सुबह बेड से उठते ही पानी पीते हैं, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप ये ज़रूर बोलें कि जी हां, मैं सुबह उठते ही सबसे पहले पानी ही पीती हूं। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि सुबह में पानी पीने के भी कुछ नियम होते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है। वैसे को कई लोग सुबह उठते ही गुनगुने पानी का सेवन करते हैं और कई लोग पानी में शहद, नींबू आदि चीजों को मिक्स करके भी सेवन करते हैं। खैर, आज इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर वारालक्ष्मी सुबह में पानी पीने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं।

गुनगुना पानी और नींबू

ways to consume morning drink as per ayurveda inside

वैसे तो एक नहीं बल्कि हजारों महिलाएं सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स करके सेवन करती हैं। डॉक्टर वारालक्ष्मी भी सुबह से इसका सेवन करना बेस्ट मानती हैं। उनके अनुसार इस मिश्रण का सेवन लगभग हर किसी को करना चाहिए। लेकिन, आगे ये भी कहती हैं कि अगर कुछ दिनों बाद आपको लगता है कि इसका सेवन आपको नुकसान पहुंचा रहा है, तो आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:आयुर्वेद के अनुसार जानते हैं किन फूड्स को मिक्स करके सेवन करने से बचना चाहिए

गुनगुना पानी और शहद

ways to consume morning drink as per ayurveda inside

गुनगुना पानी और नींबू के अलावा कई महिलाएं गुनगुना पानी और शहद का भी सेवन करती हैं। लेकिन, डॉक्टर वारालक्ष्मी गुनगुने पानी में शहद को मिक्स करके सेवन करने की सलाह नहीं देती हैं। जी हां, उनके अनुसार शाहद को किसी भी गर्म चीज में मिक्स करके सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। आगे वो कहती हैं कि शहद को भी गर्म करके कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको इस बात पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।

गुनगुना पानी और घी

ways to consume morning drink as per ayurveda inside

घी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। भोजन में शामिल करने और शरीर में लगाने के फायदों के बारे में हर कोई जनता है। लेकिन, डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार सुबह-सुबह पानी में घी को मिक्स करके पीने से कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, वो ये ही कहती हैं कि अगर आपको पाचन तंत्र की समस्या है तो इसके सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:1 गिलास इस सब्‍जी का जूस पीने से वजन होगा कम और चेहरा करेगा ग्‍लो

अन्य जानकारी

ways to consume morning drink as per ayurveda inisde

डॉक्टर वारालक्ष्मी इन तीनों ड्रिंक के अलावा भी कुछ फायदेमंद ड्रिंक पीने की सलाह देती हैं। जैसे- आंवला का जूस, लौकी का जूस आदि को शामिल करने की सलाह देती हैं। हालांकि, इन सभी ड्रिंक को पीने से पहले आप किसी अन्य डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।