अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किस फूड्स को किस भोजन के साथ मिक्स करके सेवन नहीं करना चाहिए, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं हो। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें अन्य भोजन के साथ मिक्स करके सेवन करने से बचना चाहिए। कई बार गलत भोजन के साथ गलत चीज को मिक्स करके खाने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी बताने जा रही हैं कि आयुर्वेद के अनुसार किन फूड्स को अन्य भोजन के साथ मिक्स करके सेवन करने से बचना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
दूध के साथ क्या ना करें मिक्स?
भारतीय खाद्य पदार्थ में दूध का बेहद ही महत्व है। लगभग हर उम्र के लोग इसे बड़े प्रेम के साथ पीना या इससे तैयार रेसिपीज को खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि दूध के साथ कुछ फूड्स को मिक्स करके या साथ में खाने में बचना चाहिए। जी हां, डॉक्टर इसके बारे में कहती हैं कि दूध के साथ शहद, मछली और दही जैसे फूड्स को मिक्स करके या साथ में खाने से बचना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंचाना सकता है।
शहद के साथ क्या ना मिक्स करें?
जिस तरह से भारतीय खाद्य पदार्थ में दूध का महत्व है ठीक उसी तरह शहद का भी महत्व है। आयुर्वेद में तो शहद को कई बीमारियों के लिए आज भी रामबाण इलाज माना जाता है। लेकिन, इसे कई फूड्स के साथ मिक्स करके सेवन करने से बचना चाहिए। राधामोनी का कहना है कि शहद के साथ घी, दही और हॉट या कोल्ड ड्रिंक आदि फूड्स के साथ सेवन करना मतलब सेहत को नुकसान पहुंचा हो सकता है।(साक्षी बक्शी से जानें हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स)
केले के साथ क्या नहीं खाएं?
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए लगभग हर कोई केले को आहार में ज़रूर शामिल करता है। खासकर जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, वो हर रोज इसे आहार में ज़रूर शामिल करते हैं। लेकिन, केले के साथ दही का सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा केले के साथ बटरमिल्क/छाछ का सेवन करना मतलब सेहत को नुकसान हो सकता है। एक तरह से केले के साथ किसी भी ठंडे फूड्स को कभी भी खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? ऐसे पाएं छुटकारा
नॉनवेज डिश के साथ क्या नहीं खाएं?
नॉनवेज खाने के शौक़ीन अलग-अलग तरीके से चिकन, मटन, मछली और अंडे को बनाकर खाते रहते हैं। ऐसे लोग आपको बहुत मिल जाएंगे जो चिकन में दही डालकर खाना पसंद करते हैं लेकिन, राधामोनी के अनुसार चिकन में दही डालकर खाने से बचना चाहिए। इसके अलवा मछली के साथ चीनी और मटन या चिकन के साथ दूध को भोजन में शामिल करने के बचना चाहिए। इसके अलावा चीज के साथ फ्रूट्स को भी भोजन में शामिल करने से बचना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों