कई बार लोगों को सोते समय बुरे सपने आते हैं। ये सपने नींद के साथ आपकी सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। हम आमतौर पर सोते समय उम्मीद करते हैं कि सपने आस -पास के सुखद परिदृश्यों से जुड़े रहें। हालांकि, कभी-कभी, हम सभी को बुरे सपने आते हैं, खासकर जब हम जीवन में एक परेशान करने वाले दौर से गुजर रहे होते हैं तब ऐसे सपने आना एक आम बात है। कभी-कभी, ये इतने भयावह भी होते हैं कि हम पूरी तरह से डरे हुए और चिंतित महसूस करते हुए आधी रात को जग जाते हैं।
कभी-कभी बुरे सपने आना काफी सामान्य होता है, लेकिन अगर आप देखते हैं कि बुरे सपने बार-बार आते हैं तो आपको इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसका निदान करना चाहिए। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें कि बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए क्या टिप्स फॉलो करनी चाहिए।
काम, जिम्मेदारियों और रिश्तों परेशानियों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ता तनाव ऐसे सपनों का एक प्रमुख कारण है। यह डरावनी फिल्में देखने या किसी नकारात्मक स्थिति में आने से प्रेरित आपके दिमाग में चल रहे नकारात्मक विचारों के कारण भी हो सकता है। आपके आस-पास किसी भी प्रकार की नकारात्मकता और मानसिक अशांति जो बुरे विचार पैदा करती है, आपके ऐसे सपने आने का एक कारण हो सकता है। इसका एक और ज्ञात कारण अनिद्रा, दवा, शराब, ड्रग्स और आघात भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:रात को सोते समय आपको क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, जानें
नकारात्मकता से निपटने का सबसे अच्छा तरीका नकारात्मक स्थिति को सकारात्मक में बदलना है। आपको जब भी कोई बुरा सपना आये आप अपने सपने का सुखद अंत देखने की कोशिश करें। आप जो भी सपना देखते हैं उसमें सकारात्मक अंत की कल्पना करें। यह बच्चों के लिए विशेष रूप से सहायक है। बच्चे यदि कोई डरावना सपना देखते हैं तब उन्हें उस समय उस सपने को सकारात्मक रूप में दिखाना चाहिए।
सोने से पहले आपके विचार आपके आस-पास घूमते हैं। सुनिश्चित करें कि आप इसे अव्यवस्था मुक्त रखते हैं और इसे सोने के लिए आरामदायक बनाते हैं। अपने आस-पास आप एक सुगंधित मोमबत्ती या डिफ्यूज़र रखने की कोशिश कर सकते हैं और अन्य सभी प्रकाश स्रोतों को अवरुद्ध कर सकते हैं। स्वस्थ आदत बनाने के लिए नियमित रूप से सोने और जागने का समय ठीक रखें।(ज्यादा सोने के नुकसान)
कैफीन एक उत्तेजक है और यह एड्रेनालाईन उत्पादन को बढ़ाकर नींद की समस्या पैदा कर सकता है। यह आपको अनिद्रा का शिकार बना सकता है जिससे देर रात तक नकारात्मक विचार आते हैं जिसके परिणामस्वरूप बुरे सपने आते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप शाम को चाय या कॉफी से दूर रहें।
अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखते हुए आप बुरे सपनों से बच सकते हैं। अपना ध्यान केंद्रित करें जो इन बुरे सपनों से बचाने में मदद करता है। यदि आप पूरे दिन स्ट्रेस फ्री रहेंगे तो बुरे सपनों से बच सकते हैं। अपने आपको डी-स्ट्रेस रखने के लिए गर्म स्नान, किताब पढ़ना या टीवी पर हल्की-फुल्की चीज़ें देखना जैसी प्रक्रियाएं स्ट्रेस फ्री रखने में मदद कर सकती हैं। अपने सोने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने फ़ोन और अन्य गैजेट्स का उपयोग करने से बचें। हल्की-फुल्की गतिविधियों या अपनी पसंद की चीजों का अभ्यास करें।
यदि आपको बार-बार बुरे सपने आते हैं और आप सोने से पहले नकारात्मक भावनाओं को महसूस करते हैं, तो चिकित्सक से मदद लेना सबसे अच्छा है। इस बात को सामने लाने और इस मुद्दे पर बात करने में कभी भी शर्मिंदगी महसूस न करें। वे आपकी जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए इसका इलाज करवाना सबसे अच्छा विकल्प है।
इसे जरूर पढ़ें:अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय
एक्सपर्ट के बताए गए उपर्युक्त तरीकों से आप बुरे सपनों से बचने के साथ अच्छी नींद भी पा सकते हैं। इसलिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।