herzindagi
image

पैरों की सूजन को मामूली समझ कर न करें इग्नोर, हो सकतें हैं ये गंभीर बीमारी के संकेत

पैरों की सूजन एक सामान्य समस्या लगती है लेकिन यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। एनीमिया या दिल की बीमारी के चलते भी ऐसा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-07, 15:55 IST

कई बार हम अपने शरीर के कई अंगों में बदलाव महसूस करते हैं और इन बदलावों को नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। पैरों में सूजन भी ऐसा ही एक संकेत है,जिसे आमतौर पर थकान या ज्यादा चलने फिरने का नतीजा माना जाता है। लेकिन अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे और हर कुछ दिनों पर हो, तो यह किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत जी से जानते हैं।

क्यों होती है पैरों में सूजन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट बताती हैं कि जब शरीर में मौजूद ब्लड वेसेल्स से फ्लूड निकलकर टिशूज में जमा होने लगता है, तो सूजन की समस्या पैदा होती है। इसे एडिमा कहा जाता है। यह समस्या शरीर में कई हेल्थ कंडीशन्स के कारण हो सकती है। इनमें से एक है एनीमिया यानी खून की कमी। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम यानी 7-8 से नीचे हो जाता है, जो इसका असर पैरों में सूजन के रूप में नजर आ सकता है। इससे दिल पर भी बोझ ज्यादा पड़ जाता है। बता दें की पुरुषों में 13 तो महिलाओं में 12 हीमोग्लोबिन होना चाहिए। वहीं आयरन और विटामिन बी12 की कमी एनीमिया की वजह बनती है। अपने आयरन और विटामिन बी12 लेवल की जांच करें और इसका इलजा करें।

यह भी पढ़ें-40 की उम्र में 30 की दिखेंगी और बुढ़ापा देरी से आएगा, तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें

SWELL FEET

इसके अलावा जब हार्ट का फंक्शन कजोर हो जाता है, तो शरीर में फ्लूड रिटेंशन होने लगता है। वहीं लिवर और किडनी की समस्या में भी शरीर में सोडियम और फ्लूड बैलें बिगड़ जाता है, जिससे पैरों में सूजन होने लगती है। अगर सिर्फ एक पैर में सूजन है, तो यह डीप वेन थ्रॉम्बोसिस या किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि पैरों में सूजन के कारण कुछ भी हो, आपको जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या खून की कमी से पैरों में सूजन होती है?
जी हां, जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम यानी 7-8 से नीचे हो जाता है, जो इसका असर पैरों में सूजन के रूप में नजर आ सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।