herzindagi
image

बार-बार उंगलियां चटकाने की आपको भी है गंदी आदत? हड्डियों की इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार

Side Effects of Cracking Fingers: अगर आपको भी बार-बार उंगलियां चटकाने की आदत है, तो आपको भी संभलने की जरूरत है, क्योंकि इससे आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 20:14 IST

Side Effects of Cracking Fingers: उंगलियां चटकाने की आदत कई लोगों की इतनी गंदी हो जाती है कि वे हर समय यही करते रहते हैं। कुछ लोग तो जब भी खाली बैठे रहते हैं, तो वे हाथ और पैरों की उंगलियां चटकाने शुरू कर देते हैं। कई लोग ये हरकत तनाव या बेचैनी के दौरान करते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि उंगलियां चटकाने से हाथ-पैर की दर्द में राहत मिलती है। हालांकि, यह आपको अस्थायी राहत दे सकती है, लेकिन उंगलियां चटकाना आपकी हड्डियों और जोड़ों के लिए हानिकारक हो सकती है। बार-बार उंगलियां चटकाने से आप एक गंभीर हड्डी की बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं। इसी क्रम में आइए आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सीपी पाल से जानते हैं कि लगातार उंगलियां चटकाने की आदत आपको किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है।

इसे भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द में किस तरह फायदेमंद है कैस्टर ऑयल? जानिए यहां

उंगलियां चटकाने से क्या होता है?

Joint Health and Cracking Fingers

एक्सपर्ट के मुताबिक, हड्डियों और जोड़ों के बीच खास लिक्विड होता है, जो हड्डियों को जोड़ने का काम करता है। साथ ही, यह हड्डियों को एक-दूसरे से रगड़ खाने से भी रोकने का काम करता है। उस लिक्विड में मौजूद गैस जैसे कार्बनडाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है, जिससे वहां बुलबुले बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप हड्डी चटकाने से बुलबुले फूट जाते हैं और इस वजह से गठिया रोग होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है, तो उंगलियां चटकाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पैर की उंगलियां लाल-नीली हो जाती हैं? ये उपाय दिला सकते हैं राहत

उंगलियां चटकाने से हड्डियों की बीमारी का खतरा

cracking fingers problems

उंगलियां चटकाने की आदत से ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे हड्डियों की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें जोड़ों की चोट और सूजन बढ़ती है। इससे हड्डियों का घिसना शुरू होता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति हड्डियों और जोड़ों को स्थायी रूप से नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आपके परिवार में हड्डियों से संबंधित कोई समस्या पहले से है, तो यह आदत आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में, 40-50 की उम्र के बाद लोगों को हड्डियों का विशेष खयाल रखना जरूरी होता है। इससे बचने के लिए लोग अपने शरीर की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। हां पर, आपको ओवर स्ट्रेचिंग से बचने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- बोन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करेंगे ये पांच टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।