शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ना कई बीमारियों का कारण हो सकता है। जोड़ों का दर्द और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी इंफ्लेमेशन के कारण हो सकती हैं। अगर आपके घुटनों से अक्सर कट-कट की आवाज आती है, जोड़ों में दर्द रहता है और शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ गया है, तो डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों को शामिल करने से साथ तेल मसाज करने से भी आपको आराम मिल सकता है। इस तेल को कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं।
जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए इस तरह घर पर बनाएं तेल, जानें मालिश का सही तरीका
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि जोड़ों के दर्द और शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए दवाई नहीं बल्कि सही डाइट, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और अभ्यांग (गुनगुने तेल की थेरेपी) की मदद लें।
- आपको 2-3 लहसुन की कलियां लेनी हैं। इसमें नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है।
- इस तेल को बनाने के लिए आधा टीस्पून अजवाइन लें। इससे ब्लोटिंग, गैस, जोड़ों का दर्द और अकड़न कम होती है। वहीं, सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- एक चुटकी हींग लें। इससे पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकलती है और ब्लोटिंग दूर होती है। यह क्रैम्प्स को कम करने, नींद को सुधारने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करती है।
- 2-3 टेबलस्पून सरसों का तेल लें। इसकी तासीर गर्म होती है। यह इंफ्लेमेशन और अकड़न को कम करता है।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और गर्म करें। आपको इसे ओवरहीट नहीं करना है, केवल 1-2 मिनट ही गर्म करना है। आप इसे छान लें और हल्का गुनगुना रह जाए, तो पैरों के तलवों से लेकर घुटनों और सभी जोड़ों में इसकी मसाज करें। ऐसा 15-20 मिनट तक करें। इसके बाद आधे घंटे इंतजार करें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-30 की उम्र में 60 जैसा हो रहा है घुटनों में दर्द? युवा पीढ़ी में क्यों बढ़ रहा है जोड़ों की बीमारी का खतरा
- सुबह 6-9 बजे के बीच अगर आप इससे मसाज करेंगी, तो शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। वहीं, शाम 6-8 के बीच ऐसा करने से वात दोष कम होता है और अच्छी नींद आती है।
- पीरियड के पांचवे दिन से इसे शुरू करें और 25 दिनों तक ऐसा करें। इससे हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है। पीरियड्स में इसे अवॉइड करें।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश
जोड़ों के दर्द को कम करने में यह तेल मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों