क्या डिलीवरी से पहले वजाइना के बाल हटाना जरूरी है?

When to shave pubic hair before delivery: सेक्शुअल रिलेशन, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ी कई बातों को लेकर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं और उनके दिमाग में कई सवाल आते हैं। डिलीवरी से पहले वजाइना के बाल हटाना चाहिए या नहीं, यह सवाल भी महिलाओं के मन में अक्सर आता है। चलिए, इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
image

सेक्शुअल रिलेशन, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान महिलाओं के मन में कई सवाल उठते हैं। कई बार इन सवालों के जवाब किसी से पूछने में महिलाओं को झिझक होती हैं और इसलिए, अक्सर महिलाएं मिथ्स पर भी यकीन करने लगती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर महिलाओं के शरीर पर होता है और उनके पूरी रूटीन में भी कई बदलाव होते हैं। डिलीवरी से पहले प्यूबिक हेयर शेव नहीं करना चाहिए या नहीं, इसे लेकर भी महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं। चलिए, इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

क्या डिलीवरी से पहले प्यूबिक हेयर को शेव करना चाहिए? (When to shave pubic hair before delivery?)

should i remove pubic hair before delivery

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार डिलीवरी के दौरान, प्यूबिक हेयर को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल रहते हैं। डिलीवरी से पहले, वजाइनल एरिया को शेव करना चाहिए या नहीं, इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि इसे लेकर कई बार डॉक्टर्स की भी अलग-अलग राय हो सकती है। हालांकि, अगर डिलीवरी सी-सेक्शन है या वजाइना में कोई कट लगाया जाना है, तो यह जरूरी हो जाता है।
  • प्यूबिक हेयर को शेव करने से इंफेक्शन की संभावना कम हो जाती है। इसलिए, डॉक्टर डिलीवरी से पहले ऐसा करने की सलाह देते हैं। अगर आप पहले से ऐसा नहीं करती हैं, तो डिलीवरी से पहले हॉस्पिटल में आमतौर पर सीजर और क्लिपर्स की मदद से ऐसा किया जाता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के पहले, प्यूबिक हेयर शेव करना हाइजीन के लिहाज से सही है। लेकिन, मेडिकली ऐसा करने की कोई बाउंडेशन नहीं है। कई सिजेरियन या एपिसियोटॉमी या पेरिनियल कट लगाने से पहले ऐसा किया जाता है।
  • अगर आप वजाइना के बालों को शेव कर रही हैं, तो यह ध्यान रखें कि शेव करना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी सही तरह से शेव करना है। गलत तरीके से शेव करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में खाएं ये सुपरफूड्स, नॉर्मल डिलीवरी की राह हो सकती है आसान

shaving before delivert

  • अगर आप डिलीवरी से पहले, बाल शेव करके आना चाहती हैं, तो बालों को शेव करने के लिए इस समय पर क्लिपर का उपयोग करें। बालों को ट्रिम करें, शेव न करें।
  • कई हॉस्पिटल डिलीवरी से पहले, प्यूबिक हेयर को शेव करना जरूरी मानते हैं। ऐसे में डिलीवरी से कुछ हफ्ते पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान, डिलीवरी के वक्त और इसके बाद महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे समय में किसी भी मिथ पर यकीन न करें बल्कि डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP