महिलाओं की हेल्थ से जुड़े कई ऐसे मिथ्स हैं जिन्हें ज्यादातर महिलाएं सच मानती हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को हमेशा से नजरअंदाज करती आई हैं। महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी चीजें भी हैं जिनके बारे में आज भी खुलकर बात नहीं की जाती है और इसी कारण महिलाएं कई सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लेती हैं। पीरियड्स से जुड़ी भी कई ऐसी बातें हैं, जो आज भी महिलाएं फॉलो करती हैं लेकिन असल में वे गलत हैं। यहां हम आपको महिलाओं की हेल्थ से जुड़े कुछ ऐसे मिथ्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल में गलत हैं। यह जानकारी डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा दे रही हैं। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो इसके पीछे कोई साइंटिफिक रीजन नहीं है बल्कि पीरियड के दिनों में एक्सरसाइज करना दर्द, ब्लोटिंग, डिप्रेशन और चिड़चिड़ेपन में आराम दे सकता है। हालांकि इस दौरान ज्यादा इंटेंसिटी वाला वर्कआउट नहीं करना चाहिए। आप इस दौरान एक्सरसाइज करना चाहती हैं या फिर नहीं, यह आपके कम्फर्ट पर निर्भर करता है। अगर आपको कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस हो रही है तो आप इसे अवॉइड कर सकती हैं।
गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर यह सलाह दी जाती है कि उन्हें अपनी डाइट को डबल कर देना चाहिए और अब उन्हें दो लोगों के हिस्से की डाइट लेनी चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो यह सच नहीं है। यह बात बिल्कुल सही है कि बेबी का न्यूट्रिशन प्रेग्नेंट महिला की डाइट पर निर्भर करता है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको अपनी डाइट दोगुनी करनी होगी। प्रेग्नेंट महिलाओं को सेकेंड और थर्ड ट्राइमेस्टर में कितना खाना चाहिए, यह उनके वजन और शरीर के हिसाब से न्यूट्रिशन्स की जरूरत पर निर्भर करता है। (गर्भवती महिलाओं को खानी चाहिए ये चीजें)
यह भी पढ़ें-Expert Tips: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें, कभी नहीं होगी सेहत खराब
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर महिलाएं पीरियड्स पर हैं और इस दौरान वह शारीरिक संबंध बना रही हैं तो वह प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। हालांकि पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होने के चांसेज कम होते हैं लेकिन इस समय में भी आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, आपको ब्लड फ्लो ज्यादा दिन तक आता है या फिर पीरियड साइकिल छोटी है तो इस का असर आपकी फर्टिलिटी विंडो पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें-क्या पीरियड्स के समय अनप्रोटेक्टेड सेक्स से आप हो जाएंगी प्रेग्नेंट?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।