बॉलीवुड सेलेब्स अपने पेट्स से कितना प्यार करते हैं ये बात तो हम सभी जानते हैं क्योंकि वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपने पेट्स के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे फैन पेज भी हैं, जो बॉलीवुड स्टार्स के पेट्स को डेडिकेटेड है। पेट्स के साथ से वह अपने दिनभर के स्ट्रेस को दूर भगाते हें और खुद को एनर्जी से भरपूर पाते हैं। कल नेशनल पेट डे के मौके पर बी-टाउन सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ बहुत प्यारी फोटोज शेयर की हैं। जिससे देखने के बाद निश्चत रूप से आपका मन भी अपने लिए एक पालतू जानवर लेने का करेगा।
बॉलीवुड सेलेब्स का पेट्स लव
माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर अपने डॉग के साथ क्यूट फोटोज शेयर की है जिसे उन्होंने हाल ही में अडॉप्ट किया है। 'लुका चुप्पी' की एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने फर बॉल डिस्को के साथ दिख रही हैं साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया, ''थ्रोबैक टू माय 1st पिक विद दिस लिल फर-बॉल ऑफ माइन !! ❤️ जब से डिस्को मेरी लाइफ में आया और उसने अपने आराध्य शून्य प्यार और शरारत के साथ मेरी दिल में जगह बना ली है!! 🐶 इस दुनिया में "लोग आते हैं और जाते हैं" लेकिन तुम यहीं रहना मेरे साथ। कृति अक्सर डिस्को के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं, जो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का, बिपाशा, प्रियंका, कैटरीना, दीपिका को भी पेट्स बेहद पसंद हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। समय-समय सोशल मीडिया पर वो उनकी फोटो भी अपलोड करती रहती हैं। अनुष्का के पास एक लेब्रा डॉग है, जिससे वो बेहद प्यार करती हैं। बिपाशा बसु भी जानवरों से बेहद प्यार करती हैं, उनके पास पोस्तो नाम का पेट्स है, जिसे वो बेहद प्यार करती हैं। प्रियंका चोपड़ा को जानवरों से बहुत प्यार है। उनकी उस आदत के कारण के लोग उनकी तारीफ करते हैं। प्रियंका के पास भी डिना नाम का पेट्स है। डिना के साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर समय-समय पर फोटो अपलोड करती रहती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा भी जानवरों से बेदह प्यार करती हैं। समय-समय पर वो सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवरों के साथ फोटो अपलोड करती रहती हैं। पेट्स के साथ रहने से बॉलीवुड सेलेब्स का मेंटल स्ट्रेस कम होता है और वह खुद को तरोताजा पाते हैं। आइए जानें स्ट्रेस दूर करने में पेट्स कैसे हेल्प करते हैं।
मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा
आज के समय में स्ट्रेस एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। कितने ही लोग इससे जूझ रहे हैं। रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया, जो लोग स्ट्रेस में रहते हैं उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए पेट्स का साथ होना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति खुद को अकेला पाता है और अक्सर बाकी लोगों से खुद को दूर रखता है। ऐसे में जब उसके पास एक डॉग होगा तो वह खुद को अकेला नहीं समझेगा। इतना ही नहीं, माना जाता है कि डॉग से अपने दिल की बात भी शेयर की जा सकती है। डॉग के साथ रहने पर डिप्रेशन में काफी सुधार आता है, क्योंकि वह हर पल हमारे साथ रहता है और हमारा वफादार रहता है। आप पर कभी भी कोई मुसीबत आने या स्ट्रेस को कम करने के दौरान आपके पास हमेशा एक सच्चा पार्टनर रहेगा। उसके देखते ही आपके चेहरे पर एक मुस्कान सी आती है जो आपके सेरोटोनिन और डोपामाइन को बढ़ा देती हैं, और यह नर्वस ट्रांसमीटर को शांति और खुशी से जुड़ा होता हैं।
इसे जरूर पढ़ें: लाइफ में बढ़ गया है स्ट्रेस तो घबराएं नहीं इन मजेदार तरीकों से करें कम
Recommended Video
एक अन्य रिसर्च में क्वीन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, जब आप अपने पेट्स से कनेक्ट होते हैं तो तनाव और चिंता राहत से संबंधित ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन निकालता है, जो आपके ब्लड प्रेशर कम करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में हेल्प करता है।
अगर आप भी अपने स्ट्रेस को कम करना और खुश रहना चाहती हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स की तरह पेट्स को अपने साथ रखें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों