herzindagi
image

क्या आपकी पॉटी में भी दिखते हैं फूड पार्टिकल? एक्सपर्ट से जानें कारण

पॉटी तो हम सब हर रोज करते हैं, लेकिन पॉटी पर ध्यान नहीं देते हैं, कि कहीं इसमें कुछ गड़बड़ी तो नहीं, हम ऐसा सोचते हैं कि चलो पेट साफ हो गया। लेकिन बस इतना काफी नहीं होता है।क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके मल में फूड पार्टिकल नजर आते हैं? क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है? कहीं यह कोई बीमारी का संकेत तो नहीं?
Editorial
Updated:- 2025-06-09, 08:57 IST

मल त्यागना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हम हिस्सा है। दरअसल यह हमारे शरीर से कचरा बाहर निकालने का स्वाभिक तरीका है। अगर किसी व्यक्ति को मल त्यागने में कठिनाई हो, तो यह बीमारी में भी बदल जाती है। लेकिन फिर भी हम इसके बारे में खुल कर बात नहीं करते हैं। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी ही एक बार पर चर्चा कर रहे हैं। आपने कभी न कभी तो गौर किया होगा कि आप जो मल करते हैं, उसमें भोजन के कुछ कण नजर आते हैं। ऐसा होता है ना? लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं बिना जाने हुए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।तो चलिए आज इस बारे में हम विस्तार से जानते हैं।

क्या आपकी पॉटी में भी दिखते हैं फूड पार्टिकल?

food perticle in poop

मायो क्लिनिक के मुताबिक कभी कभी मल में अधपचा भोजन दिखाई देना एक सामान्या सी बात है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। आमतौर पर यह उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के टुकड़े होते हैं, जो पाचन तंत्र में पूरी तरह से नहीं टूट पाते हैं और न ही शरीर इन्हें पूरी तरह से अवशोषित कर पाता है। इस वजह से ऐसा हो सकता है। उदहारण के तौर पर मक्का, पालक, गाजर और बीन्स में अधिक फाइबर होता है, कई बार यह पूरी तरह से नहीं पच पाता है।

इसके अलावा कई बार हम खाना बहुत ही जल्दी में बिना चबाए ही निगल लेते हैं, यह ठीक से न चबाने का परिणाम भी हो सकता है। इसलिए भोजन को अच्छी तरह से चबाकर ही निकलना चाहिए।

कभी-कभी, भोजन आपके पाचन तंत्र से बहुत तेजी से गुजरता है।इससे आपके शरीर को भोजन से सभी पोषक तत्वों को अवशोषित करने का समय नहीं मिल पाता है,और बिना पचा हुआ भोजन मल निकल जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है?

poop

अगर मल में अधपचा भोजन कभी कभार दिखता हैस तो यह चिंता का विषय नहीं है। लेकिन अगर इसके साथ लगातार दस्त, वजन कम होना, पेट में दर्द   या कुछ और बदलाव हो रहा है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें-पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या मल में फूड पार्टिकल दिखना सामान्य है?
हां, कभी-कभार ऐसा होता है, तो यह सामान्य माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।