herzindagi
image

तनाव में क्यों होने लगती है गैस, कब्ज और एसिडिटी? एक्सपर्ट से समझें पूरा कारण

क्या आप भी ये समझती हैं कि तनाव का असर सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ पर होता है, तो आप गलत हैं। तनाव का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है और इसकी वजह से डाइजेशन भी प्रभावित होता है। कब्ज के कारण गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 23:31 IST

हम आजकल बड़ी आसानी से कह देते हैं कि भला कौन तनाव में नहीं है, तनाव तो हर किसी की जिंदगी में है या फिर स्ट्रेस में होना कौन सी बड़ी बात है, लेकिन असल में स्ट्रेस धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोखला बना सकता है। बेशक मैं भी इस बात को मानती हूं कि हर व्यक्ति किसी न किसी बात को लेकर तो तनाव में है ही, पर इसे नॉर्मल समझना बिल्कुल सही नहीं है। हल्के-फुल्के तनाव और क्रॉनिक स्ट्रेस में बहुत अंतर होता है। अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव में हैं या जिंदगी में एक के बाद एक मुश्किलें आती जा रही हैं, जिनके चलते आप तनाव के बोझ तले दबती जा रही हैं और अपने इमोशंस को शेयर करने में भी आपको मुश्किल होने लगी है, तो यह सही नहीं है। तनाव का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से पाचन, वजन, मेटाबॉलिज्म और स्किन हेल्थ पर भी असर होता है। लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसा क्यों होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी श्रीराम राजगोपाल, डायरेक्टर, वर्ल्ड प्रैनिक हीलिंग, इंडिया (Sriram Rajagopal, Director, World Pranic Healing, India) दे रहे हैं।

तनाव की वजह से क्यों बढ़ने लगती हैं डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें?

stress and energy level

  • एक्सपर्ट का कहना है कि खान-पान के गलत समय, क्रॉनिक स्ट्रेस और नींद की कमी का सीधा असर आपके पाचन पर होता है। क्रॉनिक स्ट्रेस हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है और इसकी वजह से आईबीएस, गट से जुड़ी दिककतें होने लगती हैं।
  • दरअसल, हमारे माइंड और गट के बीच एक गहरा रिश्ता है और जब हम स्ट्रेस में होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन कम होने लगता है, गट बैक्टीरिया इंबैलेंस हो जाते हैं और कब्ज, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि स्ट्रेस में हमारी बॉडी, एनर्जी को डाइजेशन से हटाकर बाकी कामों की तरफ लगा देती हैं।
  • तनाव की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लड फ्लो भी कम होने लगता है क्योंकि शरीर बाकी जरूरी अंगों जैसे दिल और दिमाग की तरफ फ्लो पर ज्यादा ध्यान देता है। इसका सीधा असर भी हमारे पाचन पर होता है।

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस से बाल, त्वचा और जोड़ों पर पड़ रहा बुरा असर! डॉक्टर ने बताया कैसे कोर्टिसोल आपकी सुंदरता और सेहत का बन रहा दुश्मन

gut health and depression

  • आपने कई बार नोटिस किया होगा कि तनाव में सीने में जलन और एसिडिटी अधिक महसूस होती है। दरअसल स्ट्रेस में पेट के एसिड के प्रोडक्शन पर असर पड़ता है। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं पच पाता है और ऐसा हो सकता है।
  • तनाव की वजह से हमारी डाइट पर भी असर होता है। जहां कुछ लोग बहुत अधिक खाने लगते हैं, तो कुछ की डाइट एकदम कम हो जाती है और इसके चलते भी पाचन खराब होता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं।

 

यह भी पढ़ें- अगर आपके शरीर में दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो समझिए होने लगा है तनाव का असर

 

एक्सपर्ट का कहना है कि स्ट्रेस कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। ऐसे में तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।