herzindagi
image

इस विटामिन की कमी के कारण पीरियड्स पर हो सकता है असर

महिलाओं अक्सर अनियमित पीरियड्स से परेशान रहती हैं, कहीं इसकी वजह विटामिन बी12 की कमी तो नहीं। जी हां, विटामिन बी12 की कमी के चलते मासिक धर्म प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 15:40 IST

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है, और इसमें तरह तरह के विटामिन और खनिज एक फ्यूल की तरह काम करते हैं। शरीर सुचारू रूप से काम करें इसके लिए सही मात्रा में इन विटामिन और खनिज की जरूरत होती है। इसकी कमी होती है शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन विटामिन में से एक है विटामिन बी12, जिसे अक्सर हम अपने तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी मानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसकी कमी महिलाओं में कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसमें से एक है अनियमित पीरियड्स, जी हां, विटामिन बी12 के मुताबिक पीरियड्स पर असर पड़ सकता है। बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें यह बात मालूम नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट के बताए राय साझा कर रहे हैं।

विटामिन बी12 की कमी पीरियड्स को कैसे प्रभावित करती है?

period and vitamin b12

एक्सपर्ट के मुताबिक विटामिन b12 हार्मोन को संतुलन करने के लिए जरूरी है। इसकी कमी या अधिकता दोनों ही हार्मोन असंतुलन का कारण बन सकते हैं। विटामिन b12 की कमी से एस्ट्रोजन प्रोगैस्टरॉन, टेस्टोस्टेरोन जैसे जरूरी हार्मोन के उत्पादन पर असर पड़ता है, जिससे मासिक धर्म चक्र अनियमित हो सकता है।

विटामिन b12 लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इसकी कमी से लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जो एनीमिया का कारण बन सकता है। इससे पीरियड अनियमित हो सकता है। पीरियड के दौरान बहुत ज्यादा दर्द थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

बता दे की विटामिन b12 तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी है। यह न्यूरोट्रांसमीटर के संतुलन में मदद करता है। इसकी कमी से मूड स्विंग्स, डिप्रेशन, मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं, जो की पीरियड के दौरान और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है।

विटामिन बी12 की कमी से कैसे निपटें?

does-period-pain increase in vitamin b12 deficiency

  • अगर आप मांसाहारी हैं, तो डाइट में अंडा, मछली, चिकन और रेड मीट डेयरी उत्पाद शामिल करें।
  • अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध, दही और छाछ का सेवन करें। 
  • कद्दू, अलसी और सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल करें।
  • इसके अलावा डॉक्टर आपको सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान इन गलतियों से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, डॉक्टर के बताए टिप्स से करें बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।