herzindagi
stomach pain ki wajh

Unhealthy Habits: आपके पेट को परेशान कर सकती हैं यह डेली हैबिट्स

हम सभी में कुछ ऐसी हैबिट्स होती हैं, जिन्हें पाचन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता है। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 18:13 IST

पाचन तंत्र का स्वस्थ होना हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। यह भोजन को छोटे टुकड़ों में तोड़कर उसे पचाने का कार्य करता है, जिससे आहार के पोषक तत्व शरीर में अब्जॉर्ब होते हैं। जिस तरह स्वस्थ पाचन तंत्र आपके शरीर को बीमारियों से मुक्त रखता है, ठीक उसी तरह पाचन तंत्र का ख्याल रखने के लिए भी आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है।

हालांकि यह देखने में आता है कि लोगों में कुछ ऐसी हैबिट्स होती हैं, जो उनके पेट के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं मानी जाती हैं। मसलन, खाली पेट कॉफी पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है और सूजन हो सकती है। यह सिर्फ एक आदत नहीं है। इसके अलावा भी कुछ आदतें पेट के लिए हानिकारक हो सकती हैं-

खाली पेट ऑरेंज जूस पीना

kalhi pet orange juice peena

यह तो हम सभी को पता है कि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन सुबह की शुरुआत में संतरे के रस का सेवन करना भी अच्छा विकल्प नहीं है। सामान्य तौर पर, खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड उत्पादन का खतरा बढ़ सकता है जिससे पेट में दर्द, मतली, सूजन और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।

इसे ज़रूर पढ़ें- डाइजेशन बेहतर बनाने के साथ पेट की प्रॉब्लम्स दूर करते हैं ये 5 सुपरफूड्स

सोने से ठीक पहले खाने की आदत

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह रात में देर से स्नैकिंग करते हैं या फिर सोने से ठीक पहले खाना खाते हैं। अगर आपको भी यह आदत है तो यह हार्ट बर्न व पेट में जलन की वजह बन सकता है। इसलिए, बिस्तर पर जाने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले अपना डिनर खत्म कर लें।

हर वक्त च्युइंग गम चबाने की आदत

har waqt chwingum chane se hota h pet dard

कुछ लोगों को च्युइंग गम चबाना काफी अच्छा लगता है और इसलिए वह हरदम च्युइंग गम चबाते रहते हैं। हालांकि, यह आदत ठीक नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अक्सर च्युइंग गम चबाने से जबड़े में दर्द के साथ-साथ डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, अगर आप च्युइंग गम चबाना चाहती हैं, तो ऐसे में दिन में एक से ज्यादा च्युइंग गम ना चबाएं।

बहुत जल्दी खाने की आदत

jaldi khane se hota h pet darad

अधिकतर लोग अपना भोजन जल्द खत्म करने के चक्कर में रहते हैं और इसलिए वह खाने को चबाए बिना जल्दी-जल्दी खाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका भोजन सही तरह से नहीं पचता है। साथ ही, पेट में दर्द व परेशानी भी हो सकती है।

मील्स को सलाद से स्विच करना

कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए अपने मील्स को सलाद से स्विच करते हैं। भले ही सलाद में बहुत से विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं, लेकिन फिर भी इसे मील्स से रिप्लेस करना अच्छा आइडिया नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है। इसके अलावा, हर समय ठंडा खाना खाना आपके पेट के लिए हानिकारक होता है। इसे पचने में अधिक समय लगता है और इससे समस्या हो सकती है।

इसे ज़रूर पढ़ें- मानसून में पेट से जुड़ी परेशानियों से दूर रहने के लिए डाइट रखें खास, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

रात में दही का सेवन करना

दही हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है, लेकिन रात के समय में इसका सेवन आपके पेट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। दही की तासीर ठंडी होती है और रात के समय में इसका सेवन करने से आपको बीमारी हो सकती है। वहीं, एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स वाले लोग अगर इसका सेवन करते हैं तो इससे उन्हें कब्ज भी हो सकती है।

तो अब आप भी इन आदतों से जितना जल्दी हो सके, छुटकारा पा लें और अपने पेट को हेल्दी बनाए रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।