आयुर्वेद के अनुसार डिनर में किन खाद्य पदार्थ को नहीं करना चाहिए शामिल, जानें

डिनर में क्या नहीं खाएं इस बात को लेकर परेशान हैं तो आयुर्वेद से जानें डिनर में किस खाद्य पदार्थ को शामिल नहीं करना चाहिए।

these foods to avoid in dinner time as per ayurveda in hindi

ये बात को हम सभी जानते हैं कि डाइट का असर हमारी बॉडी और ब्रेन दोनों पर ही पड़ता है। भोजन करने को लेकर एक कहावत भी है कि 'सुबह का ब्रेकफ़ास्ट राजा की तरह, दोहपर का भोजन रानी की तरह और रात का भोजन यानी डिनर भिखारी की तरह करना चाहिए'। इससे शरीर हमेशा ही फीट रहता है। लेकिन कई लोग डिनर के समय कुछ ऐसे भोजन शामिल हैं जिससे चलते बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी बताने जा रही हैं कि डिनर के समय किन खाद्य पदार्थ को शामिल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।

रिफाइंड आटा का न करें सेवन

foods to avoid in dinner time as per ayurveda inside

जी हां, डॉक्टर राधामोनी का कहना है कि रात के समय रिफाइंड आटा को शामिल करना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। रिफाइंड आटा खाने को लेकर वो कहती हैं कि इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। रिफाइंड आटा जल्दी से डाइजेस्ट भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप रिफाइंड आटा का अधिक सेवन करते हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। आपको बता दें कि रिफाइंड आटा एक तरह का मैदा होता है।

दही का सेवन करने से बचें

foods to avoid in dinner time as per ayurveda curd inside

सर्दी के दिनों में कम लेकिन गर्मी के दिनों में दही का सेवन अधिक देखा जाता है। कई लोग तो डिनर के समय दही के बिन खाना भी नहीं खाते हैं। लेकिन, आयुर्वेद डिनर में इसे खाने से माना करता है। डॉक्टर दही को लेकर कहती हैं कि इसके सेवन से कफ बढ़ने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप भी दही का अधिक सेवन करते हैं तो आपको करने से बचना चाहिए।(हार्ट पेशेंट चीजों को न करें डाइट में शामिल)

चॉकलेट खाने से बचें

foods to avoid in dinner time as per ayurveda sweets inside

भारतीय लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना बेहद पसंद करते हैं। खाना खाने के बाद अगर कुछ नहीं मिला तो चॉकलेट ही खाने लगते हैं। ऐसे में डिनर के बाद आप भी मीठा का चॉकलेट खाने का शौक रखते हैं तो फिर आपको इस आदत को बदलने की ज़रूरत है। उनके अनुसार खाना खाने के बाद चॉकलेट खाना मतलब बीमारी को दावत देना के बराबर है। यह डाइजेस्ट होने भी समय लगता है।

इसे भी पढ़ें:खानपान से जुड़ी ये मिसटेक्स बनाती हैं आपकी हड्डियों को कमजोर

इन चीजों को भी डिनर में न करें शामिल

foods to avoid in dinner time as per ayurveda inside

रिफाइंड आटा, दही और चॉकलेट खाने के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें डिनर में शामिल करने से आपको बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कच्चा सलाद, अधिक मिठाई और अधिक आटा को भी शामिल करने से बचना चाहिए। उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप इन चीजों को डिनर में शामिल करने से पहले ज़रूर विचार करेंगे।(सुंदर रहने के लिए ये फूड्स खाएं)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP