मेनोपॉज का असर, महिलाओं पर फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से होता है। हर महिला एक उम्र के बाद मेनोपॉज से गुजरती है, जब उसे पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। किसी भी महिला को अपनी लाइफ में कई पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज उन्हीं में से एक है। जब किसी महिला को 1 साल तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इसे मेनोपॉज कहा जाता है। वहीं, मेनोपॉज शुरू होने से पहले के समय को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। इस समय पर पीरियड्स रुक-रुक कर आते हैं। इसके और भी कई संकेत होते हैं। आमतौर पर 40-50 साल की उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज होता है। इस दौरान, शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं के वजन पर भी होता है। मेनोपॉज किस तरह महिलाओं के वजन पर असर डालता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
मेनोपॉज का महिलाओं के वजन पर असर (How does Menopause affect Women Weight)
- मेनोपॉज के दौरान, सभी महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है।
- इसका असर, महिलाओं के शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।
- इस हार्मोन में कमी की वजह से हड्डियों पर भी असर होता है।
- एस्ट्रोजन हार्मोन के कम होने की वजह से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी कम हो जाती है और महिलाओं का बेली फैट भी बढ़ने लगता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि सभी महिलाओं का वजन, मेनोपॉज के दौरान नहीं बढ़ता है। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं पर इसका असर होता है।
- मेनोपॉज के दौरान, फैट कोशिकाओं में होने वाले बदलाव भी वेट गेन का कारण हैं।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
- मेनोपॉज में आपका वजन कितना बढ़ रहा है, यह आपकी डाइट, लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेस पर भी निर्भर करता है।
- इस दौरान, कई महिलाओं को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। स्ट्रेस ईटिंग का असर भी महिलाओं के वजन पर होता है।
- मेनोपॉज में वेट मेंटेन करने के लिए, सही डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Menopause: मेनोपॉज में अच्छे डाइजेशन के लिए ये मुद्रा करेंगी मदद
मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों