मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसका असर वजन भी पड़ता है। मेनोपॉज में होने वाले हार्मोनल बदलावों के चलते महिलाओं को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। 45-50 साल के बीच महिलाओं में मेनोपॉज देखने को मिलता है। मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं में कुछ समय पहले से नजर आना शुरु हो जाते हैं। मेनोपॉज यानी पीरियड्स का अंत, जिसके बाद महिलाएं नेचुरली प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। मेनोपॉज के शुरुआती लक्षणों को मेनोपॉज ट्रांजिशन या पेरिमेनोपॉज कहा जाता है और ये कुछ सालों तक चलता है। इस दौरान फैट कोशिकाओं में होने वाले बदलावों की वजह से महिलाओं का वजन अधिक आसानी से बढ़ जाता हैं। क्या इस दौरान वजन कम किया जा सकता है, यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटीशियन राधिका गोयल दे रही हैं।
क्या मेनोपॉज के दौरान कम किया जा सकता है वजन?
मेनोपॉज के दौरान ज्यादातर महिलाएं वजन बढ़ने की शिकायत करती हैं। वहीं, इस दौरान वेट लॉस करना भी काफी मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि मेनोपॉज में आप वजन घटा ही नहीं सकती हैं। हालांकि इस दौरान वेट लॉस का प्रोसेस काफी धीमा रहेगा क्योंकि मेनोपॉज से शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं जिनका असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें तो इस वक्त पर वजन कम करने के लिए आपको न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होगी। साथ ही आपको पेशेंस भी बनाए रखना होगा क्योंकि यह इतना आसान नहीं होगा।
मेनोपॉज में वेट लॉस के लिए टिप्स
- मेनोपॉज के दौरान वजन घटाने के लिए आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
- प्रोटीन इनटेक का ध्यान रखें। मसल मास को बनाए रखने के लिए शरीर में प्रोटीन का सही मात्रा में होना जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
- पानी की मात्रा का ख्याल रखें। आपका हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है।
- डाइट में सब्जियों को अधिक शामिल करें। इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा और कैलोरी इनटेक कंट्रोल में रहेगा।
- विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर आहार लें। मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होने लगती है, इसलिए हड्डियों की मजबूती पर ध्यान दें।
- ओमेगा-3 से भरपूर चीजें खाएं। डॉक्टर की सलाह पर आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। दिल, दिमाग, स्किन, बोन और ज्वॉइंट हेल्थ के लिए यह जरूरी है।
- पेरिमेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में आयरन रिच फूड्स खाएं ताकि शरीर में आयरन की मात्रा सही बनी रहे।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं इन मिथ्स पर भरोसाआ
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों