नींद की कमी के कारण शरीर में तरह-तरह की बीमारियां लगती हैं। इसलिए कहा जाता है कि पर्याप्त और अच्छी नींद लेना जरूरी है। खराब नींद की वजह से न केवल दिन भर शरीर में सुस्ती रहती है। काम में मन भी नहीं लगता है। क्या आपको रात को जल्दी नींद नहीं आती है, जबकि आप दिनभर काम करते रहते हैं? ऐसे में आपको अपने खानपान से लेकर आदतों में बदलाव लाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको जल्दी सोने के तरीके बताएंगे।
यह कहना गलत नहीं होगा कि फोन के कारण लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। इसके कारण फायदे नहीं नुकसान ज्यादा होते हैं। इनमें से एक है नींद में बाधा है। क्या आप जानती हैं कि फोन चलाने की वजह से नींद आने में दिक्कत होती है।
अक्सर लोगों की रात में फोन चलाने की आदत होती है, क्योंकि दिन भर उन्हें काम की वजह से समय नहीं मिलता है। अगर आप चाहती हैं कि रात को जल्दी नींद आ जाए, तो आपको स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए। सोने से करीब 1 घंटे पहले फोन टेबल पर रख दें और आंखें बंद कर लें। आप पाएंगी कि कुछ ही देर में आपको नींद आ जाएगी।
क्या आपको दिनभर काम करने के बाद भी नींद नहीं आती है? ऐसे में आपको इसका कारण सोचना चाहिए। स्लीप साइकिल सही न होने के कारण भी नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है।
आपको एक स्लीप शेड्यूल फॉलो करना चाहिए। रात को जल्दी सोएं और सुबह भी जल्दी उठें। इससे आपकी स्लीप साइकिल बेहतर होगी। सुबह उठने के लिए अलार्म लगा लें। इससे आप सुबह जल्दी उठ पाएंगी। (अच्छी नींद के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: किसी भी वजह से रात में नहीं आ रही हो नींद तो ये 10 टिप्स आएंगे काम
हेल्दी बॉडी के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज स्ट्रेस से लेकर थकान को कम करने का एक अच्छा तरीका है। यही नहीं, बेहतर और अच्छी नींद के लिए भी व्यायाम बेहद फायदेमंद होता है।
एक्सरसाइज करने से नींद अच्छी आती है। फिजिकल एक्टिविटी से बॉडी रिलैक्स हो जाती है,जिससे नींद आने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। (एक्सरसाइज करने के फायदे)
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में ही आ जाएगी नींद अगर आप आजमाएंगे ये मिलिट्री तकनीक
रात को सोने से पहले कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय और कॉफी बिल्कुल भी न पिएं। यही नहीं, हैवी मील के कारण भी नींद में रूकावट आ सकती है। इसलिए आपको खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। जल्दी और अच्छी नींद आए, इसके लिए आप सोने से पहले कोई बुक पढ़ सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।