herzindagi
copper ring health main

बात-बात पर हो जाती है तनातनी तो फौरान पहनें तांबे की अंगूठी

अगर आपको बात-बात पर गुस्‍सा आने लगता है और आपको किसी भी चीज से कंट्रोल नहीं हो रहा है तो एक बार तांबे की अंगूठी जरूर पहनकर देखें।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-14, 19:42 IST

आज के समय में हममें से कितनी महिलाएं ज्‍योतिष पर विश्‍वास करती हैं?
शायद बहुत ही कम,
लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी रखने में रुचि रखती हैं।
हालांकि कई धातुएं जैसे तांबा, पीतल, प्लेटिनम, सोना, चांदी और आयरन का ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन इससे आपको कई प्रकार के हेल्‍थ बेनिफिट्स भी मिलते है। जी हां तांबे की अंगूठी तनाव कम करने से लेकर आपके ब्‍लडप्रेशर को कंट्रोल तक आपको कई तरह के बेनिफिट्स देती हैं। शायद आपको विश्‍वास नहीं हो रहा होगा लेकिन आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में तांबे की अंगूठी पहनने से होने वाले हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। शायद इससे पढ़ने के बाद आपको विश्‍वास हो जाएगा। तांबे की अंगूठी या ब्रेसलेट पहनने आपको बैक्‍टीरिया से लड़ने में हेल्‍प मिलती है। अगर आपको बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आता हैं तो एक बार इसे जरूर पहनकर देखें। क्‍योंकि सारा दिन ऑफिस और घर की जिम्‍मेदारियां निभाते-निभाते कई बार महिलाएं बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा या तनाव में आ जाती हें। आइए जानें तांबे की अंगूठी पहनने से आपको कौन से हेल्‍थ बेनिफिट्स मिलते हैं।

गुस्‍से को करती है कंट्रोल
angery woman health inside

अगर आपको बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आता हैं तो आपको तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए। तांबे की अंगूठी पहनने का एक महत्वपूर्ण पहलु यह है कि यह बॉडी के लिए शीतलक माना जाता है और बॉडी की गर्मी को कम करता है। यानी आज के तनावपूर्ण जीवन में, हम अक्सर गुस्सा और नाराज हो जाती हैं-अगर हम तांबे की अंगूठी पहने रहती हैं तो हमारे गुस्से को कंट्रोल और बॉडी को शांत रखने में हेल्‍प मिलती है।

Read more: बिछिया पहनने से केवल पति नही बल्कि आपकी भी बढ़ेगी लाइफ

इम्‍यूनिटी बढ़ती है

आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तनों का उपयोग करने से हमारी इम्‍यूनिटी बढ़ती है यही लाभ तांबे की अंगूठी पहनने से भी मिलता है। तांबा बॉडी को इंफेक्‍शन से सुरक्षित रखता है। यह ब्‍लड शुद्ध करता है, बॉडी की इम्‍यूनिटी का विकास होता है और इस प्रकार आप बीमारियों से बची रह सकती हैं। पेट की बीमारियों, डायरिया और पीलिया में यह विशेष लाभकारी होता है।

ब्‍लड प्रेशर को करें कंट्रोल
blood pressure control inside

तांबे को आप किसी भी प्रकार से पहनें यह त्वचा के द्वारा बॉडी में अवशोषित होता है और ब्‍लड में इसकी कमी की आपूर्ति करता है। बॉडी में ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने के कारण यह इसके हार्इ और लो प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। इस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की परेशानियों को भी दूर करता है। तांबे की अंगूठी पहनने से अर्थरा‍इटिस और ब्लड सर्कुलेशन की कमी से आने वाली समस्याओं के लक्षणों से राहत मिलती है।

कॉपर की कमी दूर करे

बॉडी में कॉपर की कमी होने पर तांबे की अंगूठी पहनने से बॉडी में कॉपर की कमी दूर हो जाती है! तांबे की अंगूठी या फिर तांबे या कड़ा पहनने से इसके गुण त्वचा के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है औऱ बॉडी में कॉपर की कमी आसानी से पूरी हो जाती है!

Read more: दुल्हन की ये खूबसूरत jewellery जिसके बिना अधूरा रहता है उसका श्रृंगार

त्‍वचा के लिए अच्‍छी
glowing skin health inside

तांबा लगातार त्वचा के संपर्क में रहता है, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है। तांबे के चिकित्‍सा गुण जैसे एंजामेटिक केमिकल प्रतिक्रिया पॉजिटीव बॉडी के केमिकल साइंस से जुड़े होते हैं। ऐसा होने से तांबा त्‍वचा के ऑयल और एसिड के संपर्क में आता है।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद

तांबे की अंगूठी पेट से संबंधित सभी समस्याओं में काफी फायदेमंद है। यह पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी की समस्याओं में फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा अगर आप पेचिश की समस्या से परेशान हैं तो तांबे की अंगूठी इस समस्या में आपकी काफी मदद कर सकती है।
जब तांबा त्‍वचा के सीधे संपर्क में होता है तो तांबे के सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व त्‍वचा के माध्‍यम से तांबे के नमक के रूप में ब्‍लड में प्रवेश कर तेल और एसिड के मिश्रण उत्‍पन्‍न कर तांबे के स्रोत को लेते है। इसलिए शुद्ध तांबे का प्रयोग ही करना चाहिए।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।