herzindagi
image

सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना में आ जाती है सूजन? जानें कारण और बचाव के उपाय

सेक्शुअल रिलेशन के दौरान हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है वरना बाद में कई दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार महिलाओं को इंटिमेसी के बाद वजाइना में सूजन आ जाती है। इसके कारण और बचाव के उपायों के बारे में डॉक्टर से समझिए। 
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 12:29 IST

महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में महिलाओं को खुद ही ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इंटिमेसी के दौरान कई बार महिलाएं काफी नर्वस हो जाती हैं और अपने पार्टनर से ही खुलकर नहीं कह पाती हैं कि उन्हें क्या महसूस हो रहा है या किन चीजों को लेकर वह अनकम्फर्टेबल हैं।  इंटिमेसी सिर्फ फिजिकल नहीं बल्कि इमोशनल लेवल पर भी बहुत जरूरी है।

खासकर, अगर बात महिलाओं की करें, तो इंटिमेसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई ऐसे गुड हार्मोन्स का सीक्रेशन होता है, जो उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह बेशक महिला और पुरुष दोनों के लिए एक सुखद अनुभव है। लेकिन, कभी-कभी कुछ सामान्य गलतियों के कारण इंटिमेसी के बाद महिलाओं को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वजाइना में सूजन इन्हीं में से एक है। सेक्शुअल रिलेशन के बाद कई कारणों से वजाइना में सूजन आ जाती है, जो कभी-कभी दर्द का भी कारण बनती है। ऐसा किन कारणों से होता है और किन टिप्स की मदद से आप इससे बचाव कर सकती हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

सेक्शुअल रिलेशन के बाद इन कारणों से आ जाती है वजाइना में सूजन

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार सही लुब्रिकेशन न होने की वजह से ऐसा होता है। दरअसल, सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान वजाइनल ड्राईनेसके कारण बाद में वजाइना में सूजन आ जाती है।
  • सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यीस्ट इन्फेक्शन भी सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद वजाइना में सूजन, जलन और दर्द का कारण बन सकते हैं। पीरियड साइकिल से पहले सेक्शुअल रिलेशन बनाने पर भी ऐसा हो सकता है। 

sexual relation and vaginal swelling

  • दरअसल, इस समय पर एस्ट्रोजन लेवल में बदलाव होने के कारण वजाइना की स्किन अधिक सेंसिटिव हो जाती है और उसी वजह से ऐसा होता है।
  • कभी-कभी इंटिमेसी टाइम के ज्यादा होने पर भी यह दिक्कत हो सकती है। कुछ महिलाओं को कंडोम या लुब्रिकेशन प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो सकती है और ऐसे में भी सेक्शुअल एक्टिविटी के बाद वजाइना में सूजन आ जाती है।

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

यह है एक्सपर्ट की राय

expert tips on vaginal swelling after sexual relation

सेक्शुअल रिलेशन के दौरान वजाइना की सूजन और डिस्कम्फर्ट से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • वजाइनल ड्राईनेस पर ध्यान दें। अगर आपको सेक्शुअल रिलेशन के दौरान या इससे पहले वजाइना में ड्राईनेस महसूस हो रही है, तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात जरूर करें।
  • हाइजीन का भी ध्यान रखें। सेक्शुअल रिलेशन से पहले और बाद में दोनों पार्टनर को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

vaginal swelling causes

  • अगर आपको ड्राईनेस महसूस हो रही है, तो बिना खुशबू और केमिकल वाले वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट का प्रयोग करें। अगर आपको लेटेक्स से एलर्जी है, तो नॉन-लेटेक्स कंडोम का उपयोग करें।
  • इंटिमेसी के बाद वजाइना को अच्छे से वॉश करें। अगर सूजन महसूस हो, तो हल्के गुनगुने पानी का सेंक कर सकती हैं।
  • अगर आपको ऐसा बार-बार महसूस हो रहा है या सूजन के साथ तेज जलन और दर्द हो रही है, ब्लीडिंग या किसी तरह का डिस्चार्ज हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान इन गलतियों से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, डॉक्टर के बताए टिप्स से करें बचाव

 

सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना में आने वाली सूजन से बचने के लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स को आजमाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
सेक्शुअल रिलेशन के बाद वजाइना में सूजन क्यों आ जाती है?
लुब्रिकेशन की कमी या वजाइनल इंफेक्शन के कारण ऐसा हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।