'PCOD की वजह से पीरियड्स हर महीने आंख-मिचोली खेलते हैं...वजन बढ़ता जा रहा है...चेहरे पर अनचाहे बाल निकल रहे हैं, एक्ने कम नहीं हो रहे हैं और हेयरफॉल बढ़ता जा रहा है....' PCOD से परेशान हर लड़की की यही कहानी है। इस हेल्थ कंडीशन में न केवल महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, फर्टिलिटी प्रभावित होती है, बल्कि इसका असर शरीर पर कई तरीकों से होता है। कई महिलाओं के मन में यह सवाल यह उठता है कि क्या इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है...क्या इसका परमानेंट इलाज संभव है या क्या इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (Polycystic Ovarian Disease) का असर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से होता है। इसमें शरीर में पुरुष हार्मोन अधिक हो जाती है, ओवरीज में पानी से भरी छोटी-छोटी भरी सिस्ट बन जाती हैं और इसी वजह से कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाईयां लेने, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने और तनाव से दूर रहने में इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सुनो सहेली! एक जैसी नहीं होती है सभी के लिए PCOD, 90 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता है यह बात
एक्सपर्ट का कहना है कि PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है। साथ ही, स्ट्रेस से दूर रहें और एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।