क्या ओरल सेक्स से हो सकती है बीमारी? जानिए इसके बारे में सब कुछ

ओरल सेक्स को लेकर बहुत सारे टैबू हैं। उसे लेकर लोगों को जानकारी भी नहीं होती है। अक्सर कहा जाता है कि ओरल सेक्स से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। पर क्या यह सच है?

How does oral sexual pleasure affect us

ओरल सेक्स के बारे में बात करने से लोग कतराते हैं और यही कारण है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। इसे फोरप्ले का एक्ट माना जाता है। फिजिकल प्लेजर का यह भी एक तरीका है। पर क्या इससे बीमारी हो सकती है? गूगल पर अगर आप इसके बारे में सर्च करेंगी, तो सर्च रिजल्ट में सबसे पहले सवाल आएगा 'क्या यह सुरक्षित है?'।

एक आम धारणा है कि ओरल सेक्स के कारण कैंसर हो सकता है। गले के इन्फेक्शन से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ तनाया उर्फ डॉ क्यूटरस ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है।

क्या ओरल सेक्स से हो सकता है कैंसर?

डॉक्टर तनाया का कहना है कि यह सच भी है और नहीं भी। दरअसल, सीधे तौर पर ओरल प्लेजर से कैंसर आपके गले में नहीं फैसला। हालांकि, ओरल सेक्स से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) जरूर फैल सकता है। HPV वायरस समूह है जो जेनिटल एरिया (लैंगिक क्षेत्र) को प्रभावित भी कर सकता है और उसके जरिए फैल भी सकता है।

oral sexual health issues

यह वायरस काफी खतरनाक होता है और शरीर में तरह-तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है। इसके कारण गले के अंदरूनी हिस्से में कैंसर हो सकता है। इस कैंसर को ओरल फैरिंजीयल कैंसर (Oropharyngeal Cancer) कहा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद

अनप्रोटेक्टेड ओरल सेक्स हो सकता है कारण

डॉक्टर तनाया ने अपने वीडियो में साफ बताया है कि यह अनप्रोटेक्टेड ओरल सेक्स से फैल सकता है। इसके लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाए तो समस्या नहीं होगी। अधिकतर लोगों को लगता है कि कंडोम सिर्फ जेनिटल एरिया या फिजिकल इंसर्शन के दौरान ही काम आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ओरल सेक्सुअल प्लेजर के लिए भी कंडोम का इस्तेमाल करना ही चाहिए। डॉक्टर तनाया के मुताबिक यही कारण है कि कंडोम फ्लेवर्स के साथ आते हैं। किसी भी सेक्सुअल एक्ट के दौरान कंडोम मददगार हो सकते हैं।

क्या फीमेल कंडोम है लाभकारी?

फीमेल कंडोम का इस्तेमाल आजकल होने लगा है, लेकिन ओरल सेक्स के दौरान पुरुषों का कंडोम पहनना बहुत जरूरी है। फीमेल कंडोम का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी रोकने के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सेक्सुअल हेल्थ अगर ठीक नहीं रहेगी, तो पार्टनर्स के बीच इंटिमेसी कम होने का खतरा भी हो सकता है। कोई भी डॉक्टर सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए प्रिकॉशन लेने के बारे में ही कहेगा।

oral sexual pleasure

ओरल सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े फैक्ट्स

  • HPV के कारण गले में प्री-कैंसर सेल चेंज हो सकते हैं।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल के कारण ओरल सेक्सुअल हेल्थ बहुत ज्यादा खराब हो सकती है।
  • ओरल कैंसर के कारण मुंह के आस-पास के टिश्यू में डिस्कलरेशन हो सकता है।
  • मुंह में छाले या अल्सर कुछ ऐसे हो सकते हैं जो ठीक ही ना हों।
  • मुंह में सूजन और लंप्स आ सकते हैं जिन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़े।

इसे जरूर पढ़ें- फर्स्ट टाइम सेक्स से जुड़ी इन बातों पर कहीं आप भी तो नहीं करती हैं यकीन?

ओरल सेक्स से इस तरह के STI और STD हो सकते हैं

अनप्रोटेक्टेड ओरल सेक्स सिर्फ कैंसर का कारण ही नहीं बल्कि अन्य तरह के सेक्सुअल इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है जैसे...

  • गोनोरिया
  • जेनिटल हर्पीज
  • सिफलिस
  • क्लेमेडिया
  • HPV

आपको एक बात समझनी होगी कि सीधे तौर पर ओरल सेक्स से कैंसर हो जाए ऐसा नहीं होता। यह सिर्फ रिस्क फैक्टर को बढ़ाता है। अगर हाइजीन का सही तरह से ध्यान रखा जाए, तो ऐसा भी मुमकिन है कि किसी भी तरह की बीमारी ना हो।

Recommended Video

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP