Happy Birthday: इन डाइट टिप्स को फॉलो करके भूमि पेडनेकर ने किया खुद को फिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की वेट लॉस जर्नी बेहद इंस्पायरिग रही है। इस लेख में जानिए उनके डाइट टिप्स के बारे में।

bhumi pednekar diet plan

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली भूमि पेडनेकर ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल्स तो लाजवाब हैं ही, लेकिन उनकी वेट लॉस जर्नी हर किसी के लिए बेहद ही इंस्पायरिंग है। पहली फिल्म में एक ओवरवेट लड़की का किरदार निभाया था, लेकिन दूसरी ही फिल्म में उनका बॉडी ट्रांसफार्मेशन देखकर हर कोई हैरान हो गया।

पहली फिल्म की रिलीज के बाद ही भूमि ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया और एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दिया। वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद को भूखा नहीं रखा, बल्कि सही समय पर सही मात्रा में फूड खाने को प्राथमिकता दी। भूमि पेडनेकर उन सभी महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन हैं, जिन्हें वजन कम करना काफी मुश्किल लगता है। तो चलिए आज भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर हम आपको भूमि पेडनेकर के वेट लॉस डाइट सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं-

घर के बने खाने को देती हैं प्राथमिकता

home made food

भूमि की वेट लॉस जर्नी का सबसे बड़ा सीक्रेट घर का बना खाना है। यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन भूमि कभी किसी डायटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट के पास नहीं गई। बल्कि उन्होंने गूगल और अपनी मां के ज्ञान की बदौलत ही खुद को फिट बनाया है। वजन घटाने के लिए उन्होंने घर के बने खाने का ऑप्शन चुना। उनके अनुसार यह वजन कम करने का सबसे अच्छा और कारगर तरीका है। भूमि ने अपनी मां की मदद से ही अपने लिए एक डाइट प्लान तैयार किया।

इसे जरूर पढ़ें-हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए अपना सकती हैं ये डाइट ट्रिक्स

शुगर को किया डाइट से बाहर

remove sugar from diet

भूमि को खाना बेहद पसंद है और इसलिए अपने वजन को कम करने के लिएउन्होंने खुद को भूखा नहीं रखा। साथ ही, उन्हांने यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें फूड क्रेविंग्स ना हों ताकि वजन कम करना उनके लिए मुश्किल ना बने। उन्होंने अपनी डाइट में घी, मक्खन, छाछ आदि सबकुछ शामिल किया था, लेकिन चीनी को उन्होंने अपनी डाइट से पूरी तरह से हटा दिया था।इतना ही नहीं, उन्होंने अपने कार्बोहाइड्रेट के सेवन को भी नियंत्रित किया। हालांकि, अपनी फूड क्रेविंग्स को शांत करने के लिए उन्हांने हर पांच दिन में एक बार चीट मील अवश्य रखा।

ऐसे करती हैं दिन की शुरुआत

भूमि अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म या डिटॉक्स पानी से करती हैं। इसके तीस मिनट बाद, वह मूसली को स्किम्ड दूध और सन या सूरजमुखी के बीज(सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल) के साथ खाती हैं। फिर एक होल व्हीट ब्रेड के साथ 2 एग व्हाइट आमलेट और एक फल खाती है। यह जिमिंग से एक घंटे पहले का उनका भोजन है। वह जिम में कार्डियो और वेट को अल्टरनेट दिन पर करती हैं। उसके बाद, वह 5 उबले अंडे का व्हाइट हिस्सा लेती है। इस तरह के नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से बेहतर कुछ नहीं है।

लंच में खाती है होम कुक्ड फूड

home cooked food

भूमि को लंच में सादा व घर का बना पौष्टिक भोजन करना पसंद है, जिसमें रोटी, सब्जी और दाल शामिल हैं। वह गेहूं की रोटियां नहीं बल्कि बाजरा, ज्वार, नाचनी, सोया, चना या राजगिरा से बनी रोटी खाती हैं, जिस पर वह थोड़ा सफेद मक्खन लगाती हैं। आप इन सभी अनाजों को एक साथ मिलाकर पावर-पैक मल्टी ग्रेन रोटी बना सकते हैं या अलग-अलग इस्तेमाल कर सकते हैं।

उनकी दाल में तड़का और सब्जी में तेल है लेकिन जैतून का तेल(जैतून के तेल का फायदा) कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। भोजन के साथ वह घर की बनी एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ लेती हैं। वहीं, जब वह बाहर होती हैं, तो ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन ब्रेड वेजिटेबल और ग्रिल्ड चिकन सैंडविच, खीरा और गाजर के साथ हम्मस, न्यूट्री-नगेट्स या कुछ घर में बने चिकन ग्रेवी को ब्राउन राइस के कटोरे के साथ बहुत कम तेल में पकाया जाता है। यह भोजन 400 से 500 कैलोरी और 80 ग्राम कार्ब्स के बीच होता है।

ऐसा होता है मिड-मील्स

meal plan

लगभग 4-4.30 बजे भूमि आधा पपीता या एक सेब/नाशपाती/अमरूद खाती हैं। करीबन एक घंटे के बाद, वह कुछ बादाम या अखरोट के साथ एक कप ग्रीन टी लेती हैं। लगभग 7ः00 बजे, वह एक बिग बाउल सलाद लेती हैं, जिसमें वह हरी सब्जियों के साथ एक सेब, और कुछ अखरोट या कुछ सूखी बेरीज को एड करती हैं।

इसे वह जैतून के तेल, बाल्समिक सिरका या लहसुन के साथ ऑलिव चिली ऑयल या एप्पल साइडर विनेगर के साथ ड्रेसिंग करती हैं। कभी-कभी वह इसमें ग्रिल्ड चिकन या फेटा चीज़ मिलाती हैं। वह रात 8.30 बजे तक, डिनर कर लेती हैं, जिसमें आमतौर पर ग्रिल्ड फिश या चिकन होता है।

इसे जरूर पढ़ें-1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद

जिस दिन वह वेजिटेरियन फूड लेती है, उसमें ताजा, ग्रिल्ड या थोड़ा पैन में पका हुआ पनीर / टोफू होता है, एक छोटे कप ब्राउन राइस या एक पतली मल्टीग्रेन रोटी के साथ तली हुई या उबली हुई सब्जियां होती हैं। रात में जितना हो सके, वह कम कार्ब्स लेने की कोशिश करती हैं।

तो अब आपने भी भूमि की तरह वेट लॉस करने का प्लॉन बनाया या नहीं? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Instagram (@bhumipednekar)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP